इंटरव्यू के यक्ष प्रश्न
इन प्रश्नों का रखें खास खयाल
अक्सर इंटरव्यू को लेकर युवाओं के मन में काफी प्रश्न रहते हैं कि आखिर वे किसी जॉब इंटरव्यू के लिए जाएं तब किस तरह की तैयारी करके जाएं। इतना ही नहीं मन में कितने ही प्रश्न घुमड़ते रहते हैं कि अगर ऐसा पूछ लिया तब क्या होगा और अगर पिछली नौकरी के बारे में पूछ लिया तब मैं क्या जवाब दूंगा।
इस बार हम आपके लिए पांच ऐसे प्रश्न दे रहे हैं जो अक्सर हर इंटरव्यू में पूछे ही जाते हैं। इन प्रश्नों का अगर आपने सही तरीके से जवाब दे दिया तब आपके चयनित होने की संभावना काफी बढ़ जाती है। ये प्रश्न ऐसे हैं जो अक्सर किसी भी इंटरव्यू में पूछे जाते हैं।
1. अपने बारे में कुछ बताइए?
यह सबसे सामान्य प्रश्न है जिसके पूछे जाने की संभावना सबसे ज्यादा रहती है। इसका उद्देश्य यह रहता है कि जो इंटरव्यू ले रहा है वह आपके बारे में और खासतौर पर आपके व्यक्तित्व के बारे में जान सके। युवा साथी इस प्रश्न को लेकर गफलत यह कर बैठते हैं कि वे न केवल अपने बारे में बातचीत करते हैं बल्कि माता-पिता से लेकर घर में कौन सा पालतू जानवर है यहां तक की जानकारी बता देते हैं। जबकि इंटरव्यू लेने वाला आपकी शिक्षा, आपके अनुभव और आपकी पसंद-नापसंद के बारे में जानने को इच्छुक रहता है। इसमें सबसे महत्वपूर्ण भाग यह रहता है कि इंटरव्यू लेने वाला आपके कम्युनिकेशन के स्तर को भांप लेता है।
2. आपने पिछला जॉब क्यों छोड़ा और क्या आप वर्तमान जॉब छोड़ना चाहते हैं?
यह ऐसा प्रश्न है जिसके उत्तर के माध्यम से इंटरव्यू लेने वाला आपके बारे में सकारात्मक या नकारात्मक अभिप्राय बना सकता है। निश्चित रूप से आपको यह नहीं कहना है कि आप अपना पिछला जॉब पसंद नहीं करते थे या कंपनी खराब थी । क्योंकि अगर आपने ऐसा कुछ कह दिया तब आपके बारे नकारात्मक छवि बन सकती है। आप कह सकते हैं कि प्रोफेशनल ग्रोथ प्राप्त करने के लिए आप नौकरी छोड़ रहे हैं।
3. हम आपको नौकरी पर क्यों रखें?
4. आप अपने आप को आज से 5 वर्ष बाद कहां देखते हैं?
इस प्रश्न के उत्तर में यह न कहें कि पांच वर्ष बाद में फलां पोस्ट पर रहने का इच्छुक हूं या इंडस्ट्री में यहां पहुंच जाऊंगा बल्कि यह कहें कि पांच वर्ष बाद में यह काम करूंगा और साथ में जो भी स्कील्ज प्राप्त करना चाहते हैं उसके बारे में कहें।
5. आप हमारी कंपनी में नौकरी करना क्यों चाहते हैं?
इस प्रश्न का उत्तर यह न दें की ज्यादा पैसे के लिए और आपकी कंपनी का नाम अच्छा है आदि। बल्कि आप कंपनी के बारे में अध्ययन करके जाएं और ईमानदारी से बताएं कि आपकी कंपनी के कर्मचारियों से बातचीत के दौरान कंपनी के बेहतरीन माहौल और कर्मचारियों के प्रति व्यवहार के बारे में पता चला है, इस कारण भी आप कंपनी में नौकरी करना चाहते हैं तब आपको इंटरव्यू में अच्छे नंबर मिलने की संभावना है।



No comments:
Post a Comment