Pankaj Current Affairs Contains All types Of Comptition Related News And Information. For IAS, PCS, BANK, SSC, RAILWAYS exam plz visit Blog Contains Current Affairs, Reasoning, Maths, Gk, English.

Breaking

Saturday, May 24, 2014

Current Affairs On 24 May 2014

आनंदीबेन पटेल  गुजरात के प्रथम महिला सीएम
मोदी ने आनंदीबेन पटेल को अपना उत्तराधिकारी चुना। आनंदीबेन पटेल गुजरात की प्रथम महिला एवं गोल्ड मेडालिस्ट मुख्यमंत्री है।
मध्यप्रदेश सरकार ने ई-मेल नीति को मंजूरी दी
सरकारी कामकाज में तेजी के लिए मध्यप्रदेश सरकार ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में हुई बैठक में ई-मेल नीति को मंजूरी दी। इस तरह की नीति को मंजूरी देने वाला मध्यप्रदेश देश का पहला राज्य है।
नवीन पटनायक लगातार चौथी बार ओडिशा के मुख्यमंत्री बने
बीजू जनता दल के अध्यक्ष नवीन पटनायक लगातार चौथी बार ओडिशा के मुख्यमंत्री बनने वाले पहले नेता बने। राज्यपाल एस सी जामीर ने उनको गोपनीयता की शपथ दिलायी।
नरेंद्र मोदी का गुजरात के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा
नरेंद्र मोदी ने 13 साल तक गुजरात के मुख्यमंत्री रहने के बाद राज्यपाल कमला बेनीवाल को अपने पद से इस्तीफा दिया। मोदी 26 मई को देश के नए प्रधानमंत्री के रूप में शपथग्रहण करेंगे।

मोदी के शपथग्रहण समारोह में सार्क देशों के शासनाध्यक्षों को आमंत्रण
प्रधानमंत्री के रूप में नरेन्द्र मोदी के शपथग्रहण समारोह में भाग लेने के लिए सार्क देशों के शासनाध्यक्षों को आमंत्रित किया गया। समोराह के लिए नवाज शरीफ, शेख हसीना और हामिद करजई को भी आमंत्रण।

आप के संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को जेल
बीजेपी के पूर्व अध्यक्ष नितिन गडकरी की मानहानि की शिकायत के मामले में केजरीवाल को पटियाला हाउस कोर्ट ने न्यायिक हिरासत में तिहाड़ जेल भेज दिया। केजरीवाल ने भारत के सबसे अधिक भ्रष्ट लोगों की सूची जारी की थी, जिसमें गडकरी का भी नाम शामिल थ

जीतन राम मांझी बने बिहार के नये मुख्यमंत्री
श्री जीतन राम मांझी ने बिहार के नये मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। राज्यपाल डी. वाई. पाटिल ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।

ब्रिटेन के 1000 सबसे अमीर लोगों में हिंदुजा बंधु टॉप पर
ब्रिटेन के 1,000 सबसे अमीर लोगों की सूची में हिंदुजा बंधु शीर्ष पर हैं। इस सूची में भारतीय मूल के अन्य उद्योगपति लक्ष्मी निवास मित्तल व लॉर्ड स्वराज पॉल भी शामिल हैं।

सर्वोच्च न्यायालय ने अक्षरधाम मंदिर हमले के सभी छः आरोपियों को बरी किया
सर्वोच्च न्यायालय ने अक्षरधाम मंदिर (गुजरात) हमले के सभी छः आरोपियों को बरी करने का आदेश दिया। सितंबर 2002 को अक्षरधाम मंदिर पर हुए इस आतंकी हमले में 32 लोग मारे गए थे।
16वीं लोकसभा में महिलाओं का कीर्तिमान, सर्वाधिक 61 महिला सांसद पहुंचीं
16वीं लोकसभा में 61 महिला उम्मीदवार जीत कर पहुंची हैं। यह अब तक का सर्वाधिक आंकड़ा है। 543 सदस्यीय लोकसभा में महिला उम्मीदवारों की संख्या 2009 के 58 से ज्यादा है।

नबम तुकी फिरसे बने अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री
नबम तुकी ने अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री का पदभार फिर संभाला। राज्यपाल सेवानिवृत्त लेफि्‌टनेंट जनरल निर्भय शार्मा ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।

जेलियांग होंगे नगालैंड के नए मुख्यमंत्री
नगालैंड के योजना एवं समन्वय, भूतत्व और खनन मंत्री टी आर जेलियांग को सत्तारूढ़ नगा पीपुल्स फ्रंट (एनपीएफ) नीत डेमोक्रेटिक अलायंस ऑफ नगालैंड (डीएएन) ने नए नेता और मुख्यमंत्री पद के लिए चुना।

No comments:

Post a Comment

Adbox