8 मई 2014 का करंट अफेयर्स
दुनिया का पहला कबड्डी लीग हुआ लॉन्च
पंजाब सरकार के संयुक्त तत्वावधान में विश्व कबड्डी लीग लांच किया गया। दुनिया के पहले कबड्डी लीग टूर्नामेंट का आयोजन जून में त्यागराज स्पोर्ट्स कॉम्प्लैक्स में होगा। अभी तक भारत सभी कबड्डी विश्व कप का विजेता रहा है।
08MAY
इंग्लैंड के मार्क सेल्बी ने विश्व स्नूकर चैंपियनशिप 2014 का खिताब जीता
इंग्लैंड के मार्क सेल्बी ने गत चैंपियन रॉनी ओ सुलिवान को पराजित कर विश्व स्नूकर चैंपियनशिप 2014 का खिताब जीता। विश्व स्नूकर चैंपियनशिप 2014 का आयोजन शैफील्ड (ब्रिटेन) में किया गया।
08MAY
ललित मोदी के अध्यक्ष बनने के बाद बीसीसीआई ने आरसीए को किया सस्पेंड
इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के पूर्व कमिश्नर ललित मोदी को को राजस्थान क्रिकेट संघ (आरसीए) का नया अध्यक्ष निर्वाचित घोषित किए जाने के बाद बीसीसीआई ने आरसीए को सस्पेंड कर दिया।
08MAY
वैज्ञानिकों ने आवर्त सारणी के 117वें तत्व के अस्तित्व की पुष्टि की
भारत समेत 11 देशों के अनुसंधानकर्ताओं के समूह ने जर्मनी की जीएसआई ऐक्सलेरेटर प्रयोगशाला में तत्व 117 के परमाणु का सृजन किया जो अब तक अवलोकित सबसे भारी परमाणु से मेल खाता है। यह सीसा के एक परमाणु से 40 गुना ज्यादा वजनी है।
08MAY
उप राष्ट्रपति द्वारा पुस्तक ए स्टैम्प इज़ बॉर्न का लोकार्पण
भारत के उप राष्ट्रपति मोहम्मद हामिद अंसारी ने मशहूर डाक टिकट डिजाइनर श्री सी. आर. पकराशि द्वारा लिखित पुस्तक ए स्टैम्प इज़ बॉर्न का लोकार्पण किया। यह पुस्तक डाक टिकटों के इतिहास और विकास की बेहतरीन तस्वीर पेश करती है।
08MAY
इस साल दुनिया में 3 अरब इंटरनेट उपभोक्ता होंगे: संयुक्त राष्ट्र
संयुक्त राष्ट्र द्वारा जारी आंकड़े के मुताबिक विश्व में 2014 के अंत तक 3 अरब इंटरनेट उपयोक्ता होंगे जिनमें से दो तिहाई विकासशील देशों में होंगे और मोबाईल कनेक्शन साल के अंत तक बढ़कर सात अरब हो जाएंगे।
07MAY
पनामा के उपराष्ट्रपति ने जीता राष्ट्रपति चुनाव
पनामा के उपराष्ट्रपति, पनामिस्ता पार्टी के उम्मीदवार एवं विपक्ष के नेता जुआन कार्लोस वारेला पनामा में हुए राष्ट्रपति चुनावों में विजयी हुए।
07MAY
लीबिया के नए प्रधानमंत्री अमान्य घोषित
लीबिया की अंतरिम संसद ने एक अव्यवस्थित मतदान के कुछ ही घंटों बाद अपने नवनिर्वाचित प्रधानमंत्री अहमद मैतीक को अमान्य घोषित कर दिया।
07MAY
जमात समर्थक इंस्टीट्यूट को सुचित्रा सेन का मकान खाली करने का निर्देश
बंगलादेश की सुप्रीम कोर्ट का पबना में भारतीय अभिनेत्री सुचित्रा सेन के पैतृक मकान को जमात-ए-इस्लामी समर्थक गुट से खाली कराने का आदेश, मकान में संग्रहालय बनेगा।
07MAY
ताज होटल्स ने स्पा के लिए जीती ट्रेडमार्क की जंग
ताज ग्रुप होटल्स ने वैश्विक स्तर पर अपने होटलों में स्पा सेवाओं के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले ट्रेडमार्क जीवा (जेआईवीए) की कानूनी लड़ाई जीत ली है।
07MAY
डब्ल्यूएचओ ने पाकिस्तान, कैमरून और सीरिया पर यात्रा प्रतिबंध लगाया
डब्ल्यूएचओ ने पाकिस्तान, कैमरून और सीरिया पर पोलियो वायरस पर नियंत्रण करने में विफल रहने के कारण इन देशों के नागरिकों के विदेश यात्रा पर प्रतिबंध लगा दिया। इन देशों के नागरिकों को विदेश यात्रा करने से पहले पोलियो की दवा पीनी होगी।
07MAY
मार्टिन क्लिजान ने म्यूनिख एटीपी टेनिस टूर्नामेंट 2014 का खिताब जीता
स्लोवाकिया के टेनिस पुरुष खिलाड़ी मार्टिन क्लिजान ने फाबियो फोगनीनी को पराजित कर म्यूनिख एटीपी टेनिस टूर्नामेंट 2014 का खिताब जीता।



No comments:
Post a Comment