Pankaj Current Affairs Contains All types Of Comptition Related News And Information. For IAS, PCS, BANK, SSC, RAILWAYS exam plz visit Blog Contains Current Affairs, Reasoning, Maths, Gk, English.

Breaking

Tuesday, May 20, 2014

BANKING KNOWLEDGE बैंकिंग एवं वित्तीय सचेतना

1)आर्थिक मामलों पर गठित कैबिनेट समिति (CCEA) ने 24 फरवरी 2014 को केरल में मुख्यालय वाले किस निजी क्षेत्र के बैंक में विदेशी पूँजी की हिस्सेदारी को अपनी स्वीकृति प्रदान की है? –फेडरल बैंक – Federal Bank(इस स्वीकृति के तहत बैंक की कुल चुकता पूँजी (paid-up capital) के 74% तक में विदेशी हिस्सेदारी की जासकेगी। लेकिन इसमें 49% की उप-सीमा विदेशी संस्थागत निवेशकों (FIIs) के लिए तथा शेष 24% की उपसीमा अप्रवासीभारतीयों ?(NRIs) के लिए रखी गई है)……………………………………………………………………………………………………………………………………………………………….2)भारी वित्तीय समस्याओं से गुजर रहे सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक – यूनाइटेड बैंक ऑफ इण्डिया (UBI) की पूँजी सम्बन्धी आवश्यकताओं को पूराकरने के लिए केन्द्र सरकार ने बैंक को कितनी पूँजी प्रदान करने का आश्वासन दिया है? –1,000 करोड़ रुपए(उल्लेखनीय है कि यह बैंक गैर-निष्पादित परिसम्पत्तियों (NPAs) में भारी वृद्धि के चलते घोर वित्तीय संकट में फँसा हुआ है तथा इसकी अध्यक्षा तथा प्रबन्ध निदेशक (CMD) अर्चना भार्गव ने पिछले सप्ताह ही स्वास्थ्य कारणों का हवाला देते हुए स्वेच्छा से सेवानिवृत्ति ले ली थी। बैंक की इस स्थिति के चलते ही भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) ने बैंक को 10 करोड़ से अधिकराशि के ऋण देने पर पाबन्दी लगा दी थी)……………………………………………………………………………………………………………………………………………………………….3)भारत के पहले महिला बैंक – भारतीय महिला बैंक (BMB) ने अपने बैंक में खाता खोलने वाली महिलाओं के लिए 3 स्वास्थ्य बीमा योजनाएं लांच कीं। इसके लिए सार्वजनिक क्षेत्र की किस सामान्य बीमा कम्पनी के साथ करार किया गया? –न्यू इण्डिया एश्योरेंसलिमिटेड(भारतीय महिला बैंक ने BMB-सखी, BMB -निर्भया और BMB -परिवार सुरक्षा नामक तीन स्वास्थ्य बीमा योजना लांच की हैं जिनमें न्यू इण्डिया एश्योरेंस लिमिटेड सुरक्षा कवर प्रदान कर रहा है। BMB -सखी योजना में जहां ग्रामीण महिलाओं को 50,000 रुपए तक का स्वास्थ्य बीमा प्रदान किया जा रहा है वहीं BMB -निर्भया योजना में 5 लाख तक का स्वास्थ्य कवर प्रदान किया जायेगा। BMB -परिवार सुरक्षा योजना में पूरे परिवार को स्वास्थ्य बीमा कवर प्रदान किया जा रहा है)……………………………………………………………………………………………………………………………………………………………….4)एशियाई विकास बैंक (ADB) के एडमिनिस्ट्रेटिव ट्राइब्यूनल (प्रशासकीय न्यायाधिकरण) के अध्यक्ष के पद के लिए चुना जाने वाली पहली भारतीय कौन हैं? –लक्ष्मी स्वामीनाथन(लक्ष्मी स्वामीनाथन को इस ट्राइब्यूनल का सातवाँ अध्यक्ष चुना गया है। उल्लेखनीय है कि अभी तक इस ट्राइब्यूनल के चुने गए छह अध्यक्षों में से दो अमेरिका से, दो फिलीपीन्स से, एक श्रीलंका से तथा एक ब्रिटेन से चुना गया है। स्वामीनाथन दिल्ली स्थित केन्द्रीय प्रशासकीय ट्राइब्यूनल (Central Administrative Tribunal) की सर्वोच्च पीठ की उपाध्यक्षा रह चुकी हैं तथा प्रशासकीय कानून की एकउच्च कोटि की ज्ञाता हैं। मनीला स्थित एशियाई विकास बैंक के 64 सदस्यों में से भारत भी एक है)……………………………………………………………………………………………………………………………………………………………….5)केन्द्रीय वित्त मंत्री पी. चिदम्बरम ने 27 फरवरी 2014 को देश के पहले पोस्ट ऑफिस बचत बैंक के ATM का उद्घाटन किस शहर में किया? –चेन्नई(भारतीय डाक विभाग का यह पहला बचत बैंक ATM चेन्नई के त्यागराज नगर स्थित मुख्य पोस्ट ऑफिस में शुरू किया गया है। उल्लेखनीय है कि यह ATN केन्द्र सरकार की भारत के डाक विभाग के आधुनिकीकरण करने की मुहिम का हिस्सा है जिसके लिए वर्ष 2014-15 के अंतरिम बजट में 4,909 करोड़ रुपए का आवंटन भी किया गया है)……………………………………………………………………………………………………………………………………………………………….6)तमिलनाडु के वृहद बंदरगाहों (Major Ports) में से एक एन्नौर बंदरगाह का नाम आधिकारिक तौर पर बदलकर कामराजार बंदरगाह लिमिटेड कर दिया गया। केन्द्रीय कैबिनेट द्वारा कुछ दिन पहले बंदरगाह का नामबदल देने को दी गई स्वीकृति के कुछ ही दिन बाद उस निर्णय को अमल में लाया गया तथा केन्द्रीय जहाजरानी मंत्री जी.के. वासन ने चेन्नई में एक समारोह में बंदरगाह का नया नाम लिखीएक पट्टिका का अनावरण कर किया। तमिलनाडु में वृहत बंदरगाहों की संख्या सर्वाधिक तीन है। राज्य में कामराजार (एन्नौर) बंदरगाह के अलावादो अन्य वृहद बंदरगाह कौन से हैं? –चेन्नई और तूतीकोरण……………………………………………………………………………………………………………………………………………………………….7)भारत में सर्वाधिक लाभ अर्जित करने वाली कम्पनी तेल एवं प्राकृतिक गैस निगम लिमिटेड (ONGC Limited) का नया अध्यक्ष व प्रबन्ध निदेशक (CMD) के रूप में किसकी नियुक्ति की घोषणा केन्द्र सरकार ने 26 फरवरी 2014 को की? –दिनेश के. सर्राफ(कैबिनेट की नियुक्ति समिति ने वर्तमान में ONGC विदेश लिमिटेड(OVL) के प्रबन्ध निदेशक (MD) के तौर पर कार्यरत दिनेश सर्राफ की नियुक्ति को अपनी स्वीकृति प्रदान कर दी। सर्राफ 28 फरवरी 2014 को सेवानिवृत्त होने वाले सुधीर वासुदेव का स्थान लेंगे। इससे पहले केन्द्र सरकार ने केन्द्रीय तेल मंत्री वीरप्पा मोइली के सुधीर वासुदेव के कार्यकाल को बढ़ाए जाने के निवेदन को अस्वीकार कर दिया था)……………………………………………………………………………………………………………………………………………………………….8)नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) द्वारा 26 फरवरी 2014 को लाँच किए गए उस वोलाटेलिटी इंडेक्स (Volatility Index) का क्या नाम है जिसे निफ्टी (NIFTY) के ऑपशन मूल्यों पर आधारित किया गया है? –इण्डिया VIX – India VIX(उल्लेखनीय है कि India VIX निवेशकों को फ्यूचर कान्ट्रेक्ट सुविधा प्रदान करेगा तथा इस सूचकांक का प्रयोग कर निवेशक उतार-चढ़ाव के समय का फायदा उठा कर अपनी इक्विटी आय को बढ़ाने की कोशिश कर पाने में सक्षम हो पायेंगे। मूल रूप से India VIX आने वाले समय में निवेशकों के बाजार सम्बन्धी उतार-चढ़ाव के दृष्टिकोण के बारे मे बतायेगा तथा इसमें आगामी30 दिनों के बाजार उतार-चढ़ाव का हिसाब लगाया जा सकेगा। यदि India VIX ऊँचा होता है तो इसका अर्थ होगा को बाजार आने वाले दिनों में उतार-चढ़ावकी संभावना देख रहा है। वहीं कम IndiaVIX का अर्थ उल्टा होगा। India VIX तथा NIFTY में ऋणात्मक सह-सम्बन्ध (negative coorelation) होगा)……………………………………………………………………………………………………………………………………………………………….9)25 फरवरी 2014 को चर्चा में आए उस बिट्क्वॉइन एक्सचेंज (Bitcoin exchange) का नाम क्या है जो एक समय दुनिया का सबसे बड़ा बिट्क्वॉइन एक्सचेंज था जिसकी वेबसाइट बंद होने से इसके भागने की आशंकाएं जताईं जा रही हैं? –Mt. गॉक्स – Mt. Gox(उल्लेखनीय है कि जापान के टोक्यो से संचालित किए जा रहे इस बिट्क्वॉइन एक्सचेंज की बेवसाइट 25फरवरी को एकाएक बिना किसी सूचना के बंद हो गई तथा इसके संस्थापक से कोई संपर्क नहीं हो पाया। इस बिट्क्वॉइन एक्सचेंज में असंख्य ग्राहकों के करोड़ों डॉलर बिटक्वॉइनके रूप में जमा हैं तथा ये जमाकर्ता आशंका जताने लगे की संभवत:  Mt. Gox अपना काम बंद कर भाग गई है। Mt. Gox नामक इस बिट्क्वॉइन एक्सचेंज में बिट्क्वॉइन को डॉलर समेत तमाम मुद्राओं में विनिमय करने का काम किया जा रहा था। MtGox के गंभीर आर्थिक संकट में होने की संभावनाओं को उस समय और बल मिला जब तमाम सूत्रों से इस बात का पता चला कि इस एक्सचेंज में लगभग साढ़े सात लाख बिट्क्वॉइन चोरी हो गए थे तथा इनकी कीमत आज करोड़ों डॉलर में है)……………………………………………………………………………………………………………………………………………………………….10)सार्वजनिक क्षेत्र के किस उपक्रम को केन्द्रीय सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों (CPSEs) के प्रस्तावित एक्सचेंज ट्रेडेड फण्ड (ETF) से बाहर कर दिया गया है? –पॉवरग्रिड कॉर्पोरेशन(इस उपक्रम के इस से बाहर होने के बाद इसमें शामिल उपक्रमों की संख्या 10 हो गई है। ये दस सार्वजनिक उपक्रम हैं – ओएनजीसी (ONGC), गेल (GAIL), कोल इण्डिया लिमिटेड (CIL), इण्डियन ऑयल कार्पोरेशन (IOC), कण्टेनर कॉर्पोरेशन (CCIL), ग्रामीण विद्युतीकरण कॉरपोरेशन (REC), ऑयल इण्डिया लिमिटेड (OIL), पॉवर फाइनेंसकॉरपोरेशन (PFC), इंजीनियर्स इण्डिया लिमिटेड (EIL) और भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (BEL)। उल्लेखनीय है कि प्रस्तावित CPSE ETF केन्द्र सरकार द्वारा अपने नियंत्रण में आने वाले उपक्रमों से बाजार में पैसा अर्जित करने के उपायों में एक अतिरिक्त प्रणाली के रूप में कार्य करेगा)

No comments:

Post a Comment

Adbox