Pankaj Current Affairs Contains All types Of Comptition Related News And Information. For IAS, PCS, BANK, SSC, RAILWAYS exam plz visit Blog Contains Current Affairs, Reasoning, Maths, Gk, English.

Breaking

Wednesday, May 21, 2014

भारत की नदियाँ – गंगा

1)भारत की नदियों को मुख्यत: कितनी श्रेणियों में बाँटा जाता है? –दो श्रेणियाँ A) हिमालय से निकलने वालीनदियाँ और B) प्रायद्वीपीय नदियाँ 2)हिमालय से निकलने वाली सर्वप्रमुख तीन नदियाँ कौन सी हैं, जो भारत से बहती हैं? –गंगा, सिन्धु और ब्रह्मपुत्र 3)भारत की सबसे लंबी नदी कौन सी है? –गंगा– इसकी भारत में लम्बाई लगभग 2,500 किमी है (हालांकि सिन्धु (3,200 किमी) और ब्रह्मपुत्र (2,900 किमी) नदियों की लम्बाई गंगा से अधिक है लेकिन भारत में बहने वाला भाग कम होने के कारण गंगा सबसे लम्बी नदी मानी जाती है) 4)गंगा का उद्गम स्थल क्या है? –गोमुख (उत्तराखण्ड) 5)गंगा को गोमुख से निकलने के बाद किस नाम से जाना जाता है? –भागीरथी 6)भागीरथी उत्तराखण्ड के देवप्रयाग में किस नदी से मिलकर गंगा नदी का स्वरूप लेती है? –अलकनंदा(इसका अर्थ हुआ कि गंगा को गंगा नाम देवप्रयाग से मिलता है, जहाँ गंगा के प्रारंभिक स्वरूप भागीरथी का अलकनंदा से संगम होता है) 7)गंगा की प्रमुख सहायक नदियां कौन सी हैं? –यमुना, घाघरा, गण्डक, कोसी, सोन और दामोदर 8)गंगा की वे कौन सी प्रमुख सहायक नदियाँ हैं जो दक्षिण से उत्तर दिशामें बहते हुए गंगा में मिलती हैं? –सोन और दामोदर 9)गंगा की सर्वप्रमुख सहायक नदी किसे माना जाता है? –यमुना(जो उत्तरप्रदेश के इलाहाबाद में गंगा से मिलकर संगम का निर्माण करती है) 10)पौराणिक मान्यताओं के अनुसार कौन सी नदी अदृश्य रूप में गंगा और यमुना से इलाहाबाद से मिलती है? –सरस्वती(माना गया है कि सरस्वती 2,000 वर्ष से भी अधिक समय पूर्व मार्ग बदल जाने के कारण भारत के रेगिस्तानों में विलुप्त हो गई थी। कुछ विशेषज्ञ हरियाणा की घग्गर नदी को ही विलुप्त सरस्वती मानते हैं) 11)यमुना का उद्गम स्थल क्या है? –चीन के तिब्बत क्षेत्र की मानसरोवर झील(हालांकि भारतीय श्रद्धालु उत्तराखण्ड के यमुनोत्री ग्लेशियर को यमुना का उद्गम मानते हैं) 12)यमुना की प्रमुख सहायक नदियाँ कौन सी हैं? –चम्बल, केन और बेतवा 13)यमुना की सहायक नदियों की एक विशेषता क्या है? –यह नदियाँ दक्षिण से उत्तर दिशा में बहते हुए यमुना से मिलती हैं 14)भारत के अलावा गंगा और किस देश में भी बहती है? –बांग्लादेश में 15)बांग्लादेश में गंगा को इसके किसस्थानीय नाम से जाना जाता है? –पद्मा 16)बंगाल की खाड़ी में मिलने से पूर्व गंगा किस नदी से बांग्लादेश में मिलकर एक विशाल डेल्टा का निर्माण करती है? –ब्रह्मपुत्र 17)गंगा और ब्रह्मपुत्र द्वारा किस विशाल डेल्टा का निर्माण किया जाता है? –सुंदरबन डेल्टा (Sundarbans) 18)सुंदरबन डेल्टा की प्रमुख विशेषता क्या है? –यह विश्व का सबसे बड़ा डेल्टा है, जो 4,000 वर्ग किमी से अधिक क्षेत्र में फैला हुआ है(इस डेल्टा का लगभग 80% हिस्सा बांग्लादेश में आता है जबकि शेष 20%भारत में आता है) 19)इस डेल्टा का नाम सुंदरबन कैसे पड़ा? –यहाँ पाए जाने वाले सुंदरी वृक्ष के कारण 20)गंगा नदी के तट पर बसे प्रमुख भारतीय नगर कौन से हैं? –ऋषिकेश, हरिद्वार, कानपुर, इलाहाबाद, पटना और कोलकाता

No comments:

Post a Comment

Adbox