1) कम कार्बन उत्सर्जन सुनिश्चित कर भारत के
समाकेतिक विकास का मार्ग सुझाने के लिए गठित एक
विशेषज्ञ समिति ने 1 मई 2014 को अपनी रिपोर्ट
केन्द्र सरकार को सौंप दी। इस 26-सदस्यीय
विशेषज्ञ समिति का अध्यक्ष कौन है? – डॉ. किरीत
पारिख , पूर्व सदस्य योजना आयोग (इस
समिति का गठन प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने
जनवरी 2010 में किया था तथा इस समिति ने कम
कार्बन उत्सर्जन कर भारत के विकास का मार्ग
प्रशस्त करने की दिशा में अपनी सिफारिशें इस
रिपोर्ट में प्रस्तुत की हैं)
……………………………………………
2) सर्वोच्च न्याययल ने 1 मई 2014 को केन्द्र
सरकार द्वारा विदेशों में जमा काले धन की जाँच-
पड़ताल के लिए चलाई जा रही मुहिम की मॉनीटरिंग
के लिए एक पुनर्गठित समिति (विशेष जाँच दल – SIT)
को बनाने की घोषणा की। इस SIT का प्रमुख किसे
बनाया गया है? – एम.बी. शाह, पूर्व न्यायाधीश
(उल्लेखनीय है कि सर्वोच्च न्यायालय ने इस SIT के
गठन की घोषणा केन्द्र सरकार द्वारा एक दिन पहले
30 अप्रैल को 18 उन लोगों के नाम जारी किए जाने के
बाद की जिनके कर
चोरी सम्बन्धी मामलों की पड़ताल सरकार कर
रही है। केन्द्र सरकार ने 18 उन लोगों के नाम
घोषित किए थे जिन्होंने लिचेन्स्टीन स्थित LGT बैंक में
अपना काला धन छुपा रखा है)
……………………………………………
3) चेन्नई सेण्ट्रल स्टेशन पर खड़ी एक एक्सप्रेस
रेलगाड़ी में 1 मई 2014 को हुए दो धमाकों में एक 22-
वर्षीया युवती की मृत्यु हो गई तथा 18 अन्य घायल
हो गए। यह हादसा किस एक्सप्रेस ट्रेन के साथ घटा?
– बेंगलौर-गुवाहाटी सुपरफास्ट एक्सप्रेस (रेल संख्या –
12509) – इस गाड़ी में विस्फोट तब हुए जब यह स्टेशन
के प्लेटफॉर्म 9 पर पहुँची ही थी। विस्फोट के चलते
गाड़ी की तीन कोच (एस-3, एस-4 और एस-5)
प्रभावित हुई।
……………………………………………
4) विश्व बैंक के इंटरनेशनल क्म्पेरिज़न प्रोग्राम (ICP)
द्वारा हाल ही में जारी आंकड़ों में इस बात
का खुलासा हुआ है कि भारत जापान और ब्रिटेन जैसे
अर्थव्यवस्थाओं का पछाड़ कर विश्व की तीसरी सबसे
बड़ी अर्थव्यवस्था बन गई है। आकड़ों में यह तथ्य
भी उजागर हुआ कि 2005 में भारत का स्थान विश्व में
दसवाँ था। ICP द्वारा विभिन्न अर्थव्यवस्थाओं
की यह रैंकिंग किस आधार पर की गई थी? – परचेसिंग
पॉवर पैरिटी (PPP) के आधार पर (इसमें बजाय
अर्थव्यवस्थाओं के वास्तविक सकल घरेलू उत्पाद (GDP)
की परस्पर तुलना के देशों द्वारा उत्पन्न क्रय
शक्ति के आधार पर तुलना की जाती है। ICP ने अपने
इस अध्ययन में इस बात का खुलासा किया कि क्रय
शक्ति के आधार पर दुनिया के सभी देशों का कुल सकल
घरेलू उत्पाद 90,647 अरब डॉलर है)
……………………………………………
5) 1 मई 2014 को किस अफ्रीकी-अरब देश ने एक
नया क्रांतिकारी चुनाव कानून स्वीकृत किया जिसके
अंतर्गत संसदीय चुनावों में महिलाओं और
पुरुषों उम्मीदवारों को बराबर प्रतिनिधित्व
प्रदान करने की बात कही गई है? – ट्यूनीशिया –
Tunisia (देश की संसद द्वारा स्वीकृत इस नए कानून
के तहत 2011 के राष्ट्रव्यापी विरोध में पद से हटाए
गए तानाशाह शासन के सदस्यों को भी चुनाव में खड़े
होने की छूट प्रदान की गई है। इसके अलावा इस
कानून ने इस साल देश में संसदीय चुनाव कराने
का मार्ग प्रशस्त किया है। उल्लेखनीय है
कि ट्यूनीशिया में लोकतंत्र की यह राह बेहद
काँटों भरी रही है तथा यहाँ 2011 में शुरू हुआ सरकार
विरोधी विद्रोह पूरे अरब में ऐसे विद्रोहों के लिए
प्रेरणास्रोत बनकर उभरा था)
……………………………………………
6) लंदन की टाइम्स हायर एजूकेशन मैगज़ीन (Times
Higher Education Magazine) द्वारा हाल ही में
जारी वर्ष 2014 की विश्व के 100 सर्वोच्च नए
विश्वविद्यालयों (Top 100 young universities)
की सूची में स्थान प्राप्त करने वाला भारत
का एकमात्र विश्वविद्यालय कौन सा है? – IIT
गुवाहाटी (उल्लेखनीय है कि इस प्रतिष्ठित सूची में
IIT गुवाहाटी को 87वें स्थान पर रखा गया है
तथा इस स्थान पर उसके साथ लिस्बन (पुर्तगाल)
की न्यू यूनीवर्सिटी और यूनीवर्सिटी ऑफ वेस्टर्न
सिडनी भी रखी गईं हैं। IIT गुवाहाटी का कैम्पस
1994 में स्थापित किया गया था। वहीं नई
दिल्ली स्थित जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय
(JNU) कुछ ही अंकों से इस सूची में शामिल किए जाने से
रह गया। इस सूची में लगातार तीसरे साल पहले स्थान
पर दक्षिण कोरिया के पोहांग यूनीवर्सिटी ऑफ
साइंस एण्ड टैक्नॉलॉजी (Pohang University of
Science and Technology) को रखा गया)
……………………………………………
7) किसे हाल ही में दिल्ली स्थित
जामिया मिल्लिया इस्लामिया (JMI) का नया उप-
कुलपति (Vice Chancellor) नियुक्त किया गया? –
प्रो. तलत अहमद (यह नियुक्ति राष्ट्रपति प्रणब
मुखर्जी ने जामिया मिल्लिया इस्लामिया के रीडर के
तौर पर की। प्रो. तलत अहमद अभी तक कश्मीर
यूनीवर्सिटी के उप-कुलपति थे तथा पूर्व में उन्होंने
दिल्ली विश्वविद्यालय के जियोलॉजी विभाग में
अध्यापन किया है। उल्लेखनीय है
कि जामिया मिल्लिया इस्लामिया में यह पद इसके
उप-कुलपति नजीब जंग को दिल्ली का उप-राज्यपाल
नियुक्त किए जाने के बाद से रिक्त था)
Saturday, May 3, 2014
Current Affairs 1-2 May
Tags
About Pankaj Pathak Bhardwaj
Soratemplates is a blogger resources site is a provider of high quality blogger template with premium looking layout and robust design. The main mission of templatesyard is to provide the best quality blogger templates.
Subscribe to:
Post Comments (Atom)



No comments:
Post a Comment