Pankaj Current Affairs Contains All types Of Comptition Related News And Information. For IAS, PCS, BANK, SSC, RAILWAYS exam plz visit Blog Contains Current Affairs, Reasoning, Maths, Gk, English.

Breaking

Monday, May 19, 2014

CURRENT AFFAIRS OF18 MAY- 2014

•अमेरिकी ऊर्जा सूचना प्रशासन की रिपोर्ट में अनुमान
लगाया गया है कि जापान को पीछे छोड़कर 2025 तक भारत
दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा तेल उपभोक्ता होगा। इस मामले में
सिर्फ अमेरिका व चीन ही भारत से आगे होंगे।

•इजरायल के पूर्व प्रधानमंत्री एहूद ओलमर्ट को भ्रष्टाचार के
आरोप में तेल अवीव जिला अदालत ने रियल एस्टेट प्रोजेक्ट में
उनकी संलिप्तता को लेकर छह साल के कारावास
की सजा सुनाई|

• मंत्रालय ने थलसेना के उप-प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल
सुहाग के नाम की शीर्ष सैन्य पद के लिए सिफारिश
की थी जिसे प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह
की अध्यक्षता वाली कैबिनेट की नियुक्ति समिति ने मंजूरी दे
दी।

•लीग वन चैम्पियन पेरिस सेंट जर्मेन के ज्लाटन इब्राहिमोविच
को लगातार दूसरे सत्र में फ्रांस का सर्वश्रेष्ठ फुटबालर
चुना गया। स्वीडन के इस स्ट्राइकर ने इस साल में 25 गोल
किये।

•बीएमबी ने 13 वर्ष तक की आयु की बालिकाओं हेतु
नन्ही कली आवर्ति जमा योजना प्रारंभ की। इस योजना के
तहत आवर्ति जमा खाता 50 रुपए की न्यूनतम मासिक किस्त
के साथ खोला जा सकता है।

•प्रिया सोमैया द्वारा निर्देशित डॉक्यूमेंटरी फिल्म साइलेंट
स्क्रीम्स इंडियाज फाइट अगेंस्ट रेप ने न्यूयॉर्क फेस्टिवल्स
इंटरनेशनल टीवी एंड फिल्म अवॉर्ड्स 2014 में तीन पुरस्कार
जीते। यह फिल्म भारत में रेप पर राजनीति के बारे में है।

No comments:

Post a Comment

Adbox