09MAY
विराट कोहली आईपीएल सात में सबसे ज्यादा खोजे गए खिलाड़ी
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के कप्तान विराट कोहली आईपीएल के मौजूदा सत्र में सबसे ज्यादा सर्च किए गए खिलाड़ी हैं जबकि दूसरा नंबर चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का है।
09MAY
गुजरात भूमि अधिग्रहण मॉडल सर्वोत्तम: वाणिज्य मंत्रालय
वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय द्वारा प्रायोजित एक रिपोर्ट में भूमि अधिग्रहण के गुजरात मॉडल को सर्वोत्कृष्ट बताया गया। इसमें कहा गया है कि कारोबारी वातावरण सुधारने के लिए अन्य राज्य भी कुछ बदलाव के साथ इसे अपना सकते हैं।
09MAY
अदालत ने थाईलैंड की प्रधानमंत्री को पद से बख्रास्त किया
थाईलैंड की एक अदालत ने प्रधानमंत्री यिंगलक शिनावात्रा को सत्ता के दुरपयोग के मामले में दोषी ठहराते हुए पद से बख्रास्त कर दिया। अदालत ने उन्हें अपने परिवार को फायदा पहुंचाने के लिए सत्ता का दुरुपयोग करने का दोषी पाया।
09MAY
विराट कोहली आईसीसी के एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय रैंकिंग में प्रथम स्थान पर
अंतराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद् (आईसीसी) द्वारा जारी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट रैंकिंग में भारतीय बल्लेबाज विराट कोहली को एक दिवसीय क्रिकेट का शीर्ष खिलाड़ी घोषित किया गया।
09MAY
अशोक एस सेठी टाटा पावर के कार्यकारी निदेशक नियुक्त
अशोक एस सेठी को टाटा पावर कम्पनी लिमिटेड का कार्यकारी निदेशक नियुक्त किया गया। टाटा पावर कम्पनी लिमिटेड निजी क्षेत्र में बिजली उत्पादन एवं वितरण का काम करती है।
09MAY
भारतीय मूल के दो शेफ बीर्यड खाद्य पुरस्कार 2014 से सम्मानित
भारतीय मूल के अमेरिकी शेफ विक्रम सुंदरम और विश्वेष भट्ट जेम्स बीर्यड खाद्य पुरस्कार 2014 से सम्मानित। विक्रम सुंदरम को बेस्ट शेफ इन मिड-अटलांट पुरस्कार, विश्वेष भट्ट को बेस्ट शेफ इन साउथ का पुरस्कार दिया गया।
09MAY
एनएसईएल घोटाला मामले में जिग्नेश शाह गिरफ्तार
एमसीएक्स के प्रवर्तक जिग्नेश शाह तथा एमसीएक्स के पूर्व प्रमुख श्रीकांत जावलगेकर को 5,600 करोड़ रुपये के नेशनल स्पॉट एक्सचेंज लि. (एनएसईएल) घोटाला मामले में कथित संलिप्तता के लिए गिरफ्तार किया गया।



No comments:
Post a Comment