1)भारत में कुल द्वीप (islands) कितने हैं?
–कुल द्वीप एक हजार से अधिक हैंलेकिन भारत में दो प्रमुख द्वीपसमूह हैं
A) अण्डमान व निकोबार तथा
B) लक्षद्वीप
2)भारत का सबसे बड़ा द्वीपसमूह (archipelago) कौन सा है? –अण्डमान व निकोबार द्वीपसमूह
3)अण्डमान व निकोबार की अवस्थिति क्या है? –यह बंगाल की खाड़ी में उस स्थान पर स्थित हैं जहाँ बंगाल की खाड़ी एक अन्य छोटे समुद्री क्षेत्र अण्डमान सागर से मिलती है
4)अण्डमान व निकोबार द्वीपसमूह मेंकुल द्वीप कितने हैं? –572(हालांकि इनमें से मात्र 34 को मानव द्वारा स्थाई निवास के लिए प्रयुक्त किया जाता है)
5)अण्डमान व निकोबार द्वीपसमूह के तहत आने वाले दो मुख्य समूह कौन से हैं? –
A) अण्डमान समूह के द्वीप तथा
B) निकोबार समूह के द्वीप
6)अण्डमान समूह के द्वीपों व निकोबार समूह के द्वीपों को पृथक करने वाले चैनल का क्या नाम है? –टेनडिग्री चैनल (Ten Degree Channel)
7)अण्डमान व निकोबार की राजधानी क्या है? –पोर्ट ब्लेयर (Port Blair)
8)अण्डमान व निकोबार द्वीपसमूह का सबसे उत्तर स्थित द्वीप कौन सा है? –प्रेपेरिस द्वीप (Preparis Island)
9)अण्डमान व निकोबार द्वीपसमूह का सबसे दक्षिणवर्ती द्वीप कौन सा है? –बड़ा निकोबार द्वीप (Great Nicobar)
10)भारत के सबसे दक्षिणवर्ती बिन्दु का क्या नाम है? –इंदिरा प्वाइंट (अण्डमान व निकोबार द्वीपसमूह)
11)भारत का सबसे दक्षिणी बिन्दु इंदिरा प्वाइंट अण्डमान व निकोबार द्वीपसमूह के किस द्वीप में स्थित है? –बड़ा निकोबार द्वीप(इंदिरा प्वाइंट इस द्वीप के बिल्कुल दक्षिणी छोर पर स्थित है)
12)भारत का एकमात्र सक्रिय ज्वालामुखी कौन सा है? –बैरन द्वीप – Barren Island(जोकि अण्डमान व निकोबार द्वीपसमूह के पूर्वी क्षेत्र में स्थित है)
13)किस द्वीप को निकोबार द्वीपों कीराजधानी के रूप में जाना जाता है? –कार निकोबार (Car Nicobar)
14)अण्डमान व निकोबार द्वीपसमूह से सबसे पास स्थित देश कौन सा है? –इण्डोनेशिया(इण्डोनेशिया के सुमात्रा द्वीप का उत्तरी स्थान आसेह (Aceh) अण्डमान व निकोबार द्वीपसमूह से मात्र 150 किमी की दूरी पर है)
15)अण्डमान व निकोबार द्वीपसमूह में एक विशाल सुनामी किस तारीख को आई थी जिसके चलते यहाँ दो हजार से अधिक लोग मारे गए थे तथा द्वीपों को भारी तबाही हुई थी? –26 दिसम्बर 2004को
16)अण्डमान व निकोबार द्वीपसमूह समुद्री रास्ते से पहुँचने के लिए किन तीन प्रमुख स्थानों से जहाज की सेवाएं उपलब्ध हैं? –कोलकाता, विशाखापट्टनम और चेन्नई
17)लक्षद्वीप द्वीपसमूह के अंतर्गत कुल कितने द्वीप हैं? –39 (हालांकि इनमें से मात्र 11 पर मानवीय आवास है)
18)लक्षद्वीप द्वीपसमूह सबसे पास स्थित भारतीय राज्य कौन सा है? –केरल
19)लक्षद्वीप द्वीपसमूह किस स्थान पर स्थित हैं? –अरब सागर में(केरल के तट से लगभग 400 किमी की दूरी पर)
20)लक्षद्वीप की राजधानी क्या है? –कावारत्ती (Kavaratti)
21)लक्षद्वीप द्वीपसमूह का सबसे दक्षिणवर्ती द्वीप कौन सा है? –मिनिकाय द्वीप (Minicoy Island)
Wednesday, May 21, 2014
भारत का भूगोल – भारत के द्वीप (Islands of India)
Tags
About Pankaj Pathak Bhardwaj
Soratemplates is a blogger resources site is a provider of high quality blogger template with premium looking layout and robust design. The main mission of templatesyard is to provide the best quality blogger templates.
Subscribe to:
Post Comments (Atom)



No comments:
Post a Comment