16वीं लोकसभा चुनाव में भाजपा को मिला जनादेश इस बात का स्पष्ट संदेश है कि देश ने मोदी के नेतृत्व को स्वीकार कर कांग्रेस के खिलाफ अपना जनादेश दिया है। वोटिंग हालांकि अभी जारी है लेकिन रुझान और अभी तक मिले परिणाम में भाजपा को स्पष्ट जनादेश मिलता साफ दिखाई दे रहा है।भाजपा ने अपने सहयोगी दलों के साथ मिलकर जो ऐतिहासिक जीत दर्ज की है उसके आगे सभी पार्टियां बौनी साबित हो गई हैं।रुझान से स्पष्ट है कि भाजपा अकेलेदम पर बहुमत हासिल कर सकती है जबकि सहयोगियों के साथ उसका आंकड़ा तीन सौ से आगे रहने की संभावना है। जीत से उत्साहित भाजपा कार्यकर्ताओं ने राजधानी के पार्टी मुख्यालय पर जमकर मोदी के समर्थन में नारेबाजी की और जमकर आतिशबाजी भी की। जीत के बाद पार्टी अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने प्रेस कांफ्रेंस कर सभी कार्यकर्ताओं को बधाई दी और इस जीतका श्रेय मोदी को दिया है। वहीं कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी नेइस हार की जिम्मेदारी लेते हुए नई सरकार को बधाई दी है।कई राज्यों में जहां भाजपा क्लीन स्वीप की स्थिति में है, वहीं कांग्रेस के कई राज्यों में खाता खोलना भी मुश्किल है। 543 सीटों पर मिले रुझान के मुताबिक भाजपा अगुवाई वाला एनडीए 338 सीट, कांग्रेस की अगुवाई वाला यूपीए 55 और अन्य 150 सीटों पर आगे चल रहे हैं।भाजपा के पीएम प्रत्याशी नरेंद्र मोदी ने वडोदरा तथा वाराणसी से जीतदर्ज की। मोदी ने वडोदरा से रिकॉर्ड पांच लाख से ज्यादा मतों से जीत दर्ज की है। शुरुआती रुझान में मोदी वाराणसी में अपने प्रतिद्वंद्वी अरविंद केजरीवाल से करीब दो लाख मतों से आगे चल रहे थे। पार्टी और गठबंधन की बड़ी जीत की संभावना को देखते हुए मोदी ने ट्वीट किया है, अच्छे दिन आने वाले हैं।' प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने मोदी को फोन पर जीत की बधाई दी। वे कल इस्तीफा देंगे और मोदी की ताजपोशी संभवत: 21 मई को होगी।इस बीच, बागपत से आरएलडी सुप्रीमो अजित सिंह, अमृतसर से भाजपा के अरुण जेटली, कांग्रेस के मंत्री कपिल सिब्बल, शाजिया इल्मी, जया प्रदा, नगमा, सासाराम से स्पीकर मीरा कुमार समेत कई लोग चुनाव हार गए हैं।
Friday, May 16, 2014
Tags
About Pankaj Pathak Bhardwaj
Soratemplates is a blogger resources site is a provider of high quality blogger template with premium looking layout and robust design. The main mission of templatesyard is to provide the best quality blogger templates.
Subscribe to:
Post Comments (Atom)



No comments:
Post a Comment