1) एक महत्वपूर्ण निर्णय में प्रधानमंत्री नरेन्द्र
मोदी ने तमाम मंत्रालय के
आपसी विवादों को सुलझाने और आवश्यक फैसले लेने के
लिए गठित किए गए मंत्रियों के अधिकारप्राप्त
समूहों (EGoMs) तथा मंत्रियों के समूहों (GoMs)
को समाप्त करने का फैसला 31 मई 2014 को लिया।
प्रधानमंत्री ने मंत्रालयों को स्वयं फैसले लेने
का निर्देश दिया। वर्तमान में ऐसे कितने EGoM
तथा GoM कार्यरत थे? – 30 (इसमें 9 EGoM और 21
GoM शामिल हैं। उल्लेखनीय है कि मंत्रालयों के
आपसी विवादों को सुलझाने तथा महत्वपूर्ण निर्णय
लेने के लिए एक समय ऐसे EGoM और GoM की कुल
संख्या 80 से ऊपर हो गई थी। हालांकि इनका गठन
सर्वप्रथम अटल बिहारी वाजपेयी की राजग सरकार
ने किया था लेकिन इन्हें महत्व देने का काम वास्तव में
मनमोहन सिंह के नेतृत्व वाली संप्रग सरकार ने
ही किया था। भ्रष्टाचार, नदी-जल विवाद,
प्रशासकीय सुधार, गैस व टेलीकॉम मूल्य निर्धारण जैसे
तमाम मुद्दों पर ये समूह गठित किए गए थे। इसमें से
EGoM को जहाँ केन्द्रीय कैबिनेट की भांति निर्णय
लेने का अधिकार था वहीं GoM के निर्णयों को अंतिम
मंजूरी के लिए केन्द्रीय कैबिनेट के पास
भेजा जाता था)
………………………………………………..
2) 15वीं लोकसभा की अध्यक्षा मीरा कुमार ने एक
विवादास्पद निर्णय में अपने कार्यकाल के अंतिम दिन
30 मई 2014 को लोकसभा टीवी (LSTV) के मुख्य
कार्यकारी (Chief Executive) राजीव
मिश्रा को उनके पद से हटा दिया। मिश्रा पर आरोप
था कि उन्होंने मीरा कुमार के लोकसभा चुनावों में
पिछड़ने के समाचार को अन्य समाचारों से अधिक
तवज्जो देकर प्रदर्शित किया था। मीरा कुमार ने
यह निर्णय उस समय लिया जब 31 मई
को ही 16वीं लोकसभा के अंतरिम अध्यक्ष (Pro term
Speaker) की नियुक्ति की गई। इस पद पर नियुक्त
किया जाने वाला लोकसभा सदस्य कौन है? –
कमलनाथ, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता (उल्लेखनीय है
कि कमलनाथ इस समय लोकसभा के सबसे वरिष्ठ सदस्य
हैं तथा उन्होंने मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा से नौंवी बार
लोकसभा जीतकर 16वीं लोकसभा में अपना स्थान
बनाया है)
………………………………………………..
3) विश्व हॉकी फेडरेशन (FIH) द्वारा आयोजित
पुरुषों के 13वें विश्व कप के पहले दिन भारत ने
बेल्जियम के हाथों 2-3 से हारकर अपने अभियान
की निराशाजनक शुरूआत 31 मई 2014 को की। यह
हॉकी विश्व कप कहाँ आयोजित किया जा रहा है? –
द हेग (The Hague) , नीदरलैण्ड्स (13वाँ पुरुष
हॉकी विश्वकप हेग के क्योसेरा हॉकी स्टेडियम
(Kyocera Hockey Stadium) में 31 मई से 15 जून
2014 के बीच आयोजित किया जायेगा। इस विश्व कप
में 12 टीमें भाग ले रही हैं, जो हैं – अर्जेन्टीना,
ऑस्ट्रेलिया, बेल्जियम, इंग्लैण्ड, जर्मनी, भारत,
मलेशिया, नीदरलैण्ड्स (मेजबान), न्यूज़ीलैण्ड, दक्षिण
अफ्रीका, दक्षिण कोरिया और स्पेन)
………………………………………………..
4) दक्षिणी अफ्रीका में स्थित देश मलावी (Malawi)
में 20 मई 2014 को सम्पन्न हुए राष्ट्रपति चुनाव में
किस प्रत्याशी को जीत हासिल हुई है, जिसके सम्बन्ध
में 30 मई 2014 को परिणाम घोषित किए गए? –
पीटर मुथरिका – Peter Mutharika (पीटर
मुथरिका मलावी की मुख्य
विपक्षी पार्टी डेमोक्रेटिक पीपुल्स पार्टी (DPP)
के नेता हैं तथा उन्हें इन चुनावों में 36.4% मत प्राप्त
हुए)
………………………………………………..
5) उत्तर प्रदेश की समाजवादी पार्टी सरकार ने 31
मई 2014 को राज्य के मुख्य सचिव जावेद
उस्मानी को हटा कर इस पद पर किसकी नियुक्ति कर
दी? – अलोक रंजन (उल्लेखनीय है कि राज्य में विशेष
रूप से महिलाओं के खिलाफ हो रहे जघन्य अपराधों पर
राज्य सरकार के लगाम लगाने में असफल होने के कारण
सरकार की हो रही आलोचना की पृष्ठभूमि में यह अहम
बदलाव किया गया है। राज्य सरकार खास तौर पर
बदायूँ जिले में हाल ही में दो दलित
बहनों को बलात्कार कर पेड़ पर लटकाये जाने
की घटना के बाद विशेष रूप से कठघरे में
खड़ी की जा रही है। जावेद उस्मानी को 2012 में
समाजवादी पार्टी के भारी-भरकम बहुमत के साथ
सत्ता में आने के तुरंत बाद राज्य का मुख्य सचिव
नियुक्त किया गया था)
Monday, June 2, 2014
1 june 2014 Current Affairs
Tags
About Pankaj Pathak Bhardwaj
Soratemplates is a blogger resources site is a provider of high quality blogger template with premium looking layout and robust design. The main mission of templatesyard is to provide the best quality blogger templates.
Subscribe to:
Post Comments (Atom)



No comments:
Post a Comment