Pankaj Current Affairs Contains All types Of Comptition Related News And Information. For IAS, PCS, BANK, SSC, RAILWAYS exam plz visit Blog Contains Current Affairs, Reasoning, Maths, Gk, English.

Breaking

Friday, October 17, 2014

17 Octuber Current Affairs

 प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 16 अक्टूबर 2014 को देश में चल रहे कुछ पुरातन श्रम कानूनों में सुधार करने तथा व्यवसाय करने की स्थितियों में आमूलचूल परिवर्तन लाने के उद्देश्य से कार्यक्रमों की एक विस्तृत श्रृंखला का प्रारंभ किया। इस महात्वाकांक्षी कार्यक्रम को किस नाम से शुरू किया गया? – “पण्डित दीनदयाल उपाध्याय श्रमेव जयते कार्यक्रम”

विस्तार: पण्डित दीनदयाल उपाध्याय श्रमेव जयते कार्यक्रम में मुख्यत: देश के श्रम कानूनों में सुधार लाकर व्यवसाय करने की स्थितियों को अनूकूल बनाने की कोशिश की गई है। इसी के साथ इसमें इंस्पेक्टर-राज के नाम से कुख्यात व्यवस्था में सुधार लाकर व्यवसाय को करने के माहौल में परिवर्तन लाने की कोशिश भी की गई है। कार्यक्रम को संक्षेप में “श्रमेव जयते” (“Shramev Jayate”) के नाम से पुकारा गया है और प्रधानमंत्री ने इस कार्यक्रम में अपने संबोधन में कहा कि “श्रमेव जयते” को भी “सत्यमेव जयते” की तरह से लागू किया जाना जरूरी है।

“श्रमेव जयते” के तहत घोषित कुछ प्रमुख व्यवस्थाएं निम्न हैं -

- नए व्यवसायों/उपक्रमों को मंजूरी प्रदान करने के लिए श्रम सुविधा (Shram Suvidha Portal) नामक एक नया पोर्टल स्थापित किया जायेगा। इसके तहत ऑनलाइन तरीके से 16 श्रम कानूनों को पालन कराने की व्यवस्थाएं की गई हैं

- श्रम निरीक्षण की व्यवस्था को वेब-आधारित बनाया जायेगा जिससे निरीक्षण को अधिकाधिक पारदर्शी बनाया जा सकेगा।

- एप्रेंटिस प्रोत्साहन योजना तथा राष्ट्रीय स्वास्थ्य बीमा योजना को नए सिरे से क्रियान्वित किया जायेगा

- भविष्य निधि (PF) खातों के लिए एक यूनीवर्सल नम्बर तैयार किया जायेगी जिससे इन खातों का हस्तांतरण (Portability and transfer) संभव व आसान हो जायेगा

- रोजगार-परक प्रशिक्षण (Vocational Training) के क्षेत्र में राष्ट्रीय ब्राण्ड एम्बेसडर बनाए जायेंगे जिससे ITI प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे युवाओं में आत्मविश्वास जगाया जा सके।

…………………………………………………………………………………

2) यूरो कप 2016 के लिए चल रहे क्वालीफाइंग मैचों के तहत 14 अक्टूबर 2014 को किन दो देशों के बीच चल रहे एक मैच को बीच में ही बंद करना पड़ा जब मैच के दौरान एक ड्रोन (drone) उपकरण की मदद से एक विवादास्पद झण्डा स्टेडियम में लहराया गया? – सर्बिया (Serbia) और अल्बानिया (Albania)

विस्तार: सर्बिया और अल्बानिया के बीच यूरो कप 2016 के लिए यह क्वालीफाइंग मैच सर्बिया की राजधानी बेलग्रेड (Belgrade) में चल रहा था जब स्टेडियम में हवा में उड़ते एक ड्रोन उपकरण की मदद से वृहद अल्बानिया (Greater Albania) को दर्शाने वाला एक विवादास्पद झण्डा लहराया गया। इसके चलते सर्ब खिलाड़ी और जनता गुस्से में आ गई तथा खेल के बजाय मार पीट व हाथापई शुरू हो गई। इसमें अल्बानियाई खिलाड़ी भी शामिल हो गए। इसके बाद मैच को रोक दिया गया। आधे घण्टे के बाद मैच के ब्रिटिश रेफरी मार्टिन एटकिनसन ने इस मैच को रद्द घोषित कर दिया। उस समय यह मैच 0-0 की बराबरी पर था। उल्लेखनीय है कि सर्बियाई तथा अल्बानियाई फुटबॉल समर्थकों के बीच इस तरह की हाथापाई और भी कई बार हो चुकी है।

…………………………………………………………………………………

3) केन्द्र सरकार ने 16 अक्टूबर 2014 को किसे अगला मुख्य आर्थिक सलाहकार (Chief Economic Adviser) नियुक्त किया? – अरविन्द सुब्रहमण्यम

विस्तार: अरविन्द सुब्रहमण्यम पूर्व में वाशिंग्टन स्थित पीटरसन इंस्टीट्यूट फॉर इंटरनेशनल एकोनॉमिक्स में वरिष्ठ फैलो के रूप में नियुक्त थे। उन्हें बाजार-आधारित अर्थव्यवस्था के घोर समर्थक के रूप में जाना जाता है। उन्होंने भारत में सब्सिडी सम्बन्धी सुधारों में तेजी लाने, जल्द GST को लागू करने तथा राजकोषीय व बजट घाटे को तेज गति से कम करने का सरकार से कई बार अनुरोध किया था। उल्लेखनीय है कि मुख्य आर्थिक सलाहकार का यह पद वर्ष 2013 के दौरान रघुराम राजन को इस पद से हटाकर भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) का गवर्नर नियुक्त किए जाने के समय से खाली है।

…………………………………………………………………………………

4) 16 अक्टूबर 2014 को केन्द्र सरकार द्वारा किए गए एक महत्वपूर्ण बदलाव में वित्त सचिव (Finance Secretary) व आर्थिक मामलों के सचिव (Economic Affairs Secretary) अरविन्द मायाराम को हटाकर पर्यटन विभाग में भेज दिया गया। उनके स्थान पर आर्थिक मामलों के सचिव के पद पर किसकी नियुक्ति की गई? – राजीव मेहर्षि (Rajiv Mehrishi)

विस्तार: राजीव मेहर्षि 1978-बैच के राजस्थान काडर के I.A.S. अधिकारी हैं और वर्तमान में राजस्थान के मुख्य सचिव हैं। वे 1 नवम्बर 2014 से आर्थिक मामलों के सचिव का अपना नया पद ग्रहण करेंगे। उल्लेखनीय है कि वित्त सचिव व आर्थिक मामलों के सचिव के दो महत्वपूर्ण पदों को देख रहे अरविन्द मायाराम को इन पदों पर पूर्ववर्ती संप्रग सरकार ने नियुक्त किया था। उनके स्थानांतरण को मई 2014 से केन्द्र पर काबिज नरेन्द्र मोदी सरकार के पहले बड़े फेरबदल के रूप में देखा जा रहा है। इस दिन सचिव स्तर के कई अधिकारियों समेत कुल 20 अधिकारियों को स्थानांतरित किया गया।

…………………………………………………………………………………

5) कौन सा देश जल्द ही दक्षिण एशिया का पहला देश बन जायेगा जहाँ जानवरों पर हिंसा कर तैयार की गई कॉस्मेटिक का प्रयोग पूरी तरह से प्रतिबन्धित (cruelty-free cosmetics zone) कर दिया जायेगा? – भारत

विस्तार: भारत में कॉस्मेटिक उत्पादों के सम्बन्ध में 13 नवम्बर 2014 से इस विषय से सम्बन्धित कानून 135-B को क्रियान्वित कर दिया जायेगा। इसके तहत भारत में ऐसी कॉस्मेटिक्स का आयात पूरी तरह से बंद कर दिया जायेगा जिनके निर्माण में पशुओं पर किसी भी प्रकार का परीक्षण किया गया है। इसके अलावा देश में निर्मित कॉस्मेटिक्स के लिए भी यह नियम लागू है। इस प्रकार भारत ऐसे कॉस्मेटिक्स पर प्रतिबन्ध लगाने वाला दक्षिण एशिया का पहला देश बन जायेगा। उल्लेखनीय है कि विश्व में तमाम पशु-संरक्षण समूह कॉस्मेटिक्स के निर्माण में पशु-पक्षियों पर की गई निर्ममता के खिलाफ आवाज उठाते आए हैं।

…………………………………………………………………………………

6) भारत की दिग्गज आईटी कम्पनी टाटा कन्सेलटेन्सी सर्विसेज़ (TCS) द्वारा 16 अक्टूबर 2014 को की गई घोषणा के अनुसार कम्पनी की किस सहयोगी कम्पनी का विलय जल्द ही कर लिया जायेगा? – सीएमसी लिमिटेड (CMC Limited)

विस्तार: 1995 में एक सरकारी कम्पनी के रूप में स्थापित CMC लिमिटेड में TCS की 51% हिस्सेदारी है तथा यह वर्ष 2001 से कम्पनी का हिस्सा है।

………………………………………………………………………………-

No comments:

Post a Comment

Adbox