Pankaj Current Affairs Contains All types Of Comptition Related News And Information. For IAS, PCS, BANK, SSC, RAILWAYS exam plz visit Blog Contains Current Affairs, Reasoning, Maths, Gk, English.

Breaking

Wednesday, October 29, 2014

Indian Consitution Some Questions In Hindi

भारतीय संविधान का मूल स्वरूप क्या है? – भारतीय संविधान एक लिखित संविधान (Written Constitution) है
………………………………………………………
- भारतीय संविधान के लिखित स्वरूप की क्या विशेषता है? – यह विश्व का सबसे वृहद (बड़ा) लिखित संविधान है
………………………………………………………
- वह प्रमुख देश कौन सा है जिसका संविधान अलिखित है? – ग्रेट ब्रिटेन
………………………………………………………
- वह कौन सा प्रमुख देश है जिसका संविधान लिखित तो हैं लेकिन इसके बावजूद वह बहुत छोटा है? – अमेरिका (अमेरिकी संविधान में मूल रूप से लगभग 4,400 शब्द थे जबकि समस्त संशोधनों के साथ इसमें लगभग 8,000 शब्द हैं)
………………………………………………………
- प्रारंभ में भारतीय संविधान का विस्तार कितना था? – इसमें 22 भाग (Parts), 395 अनुच्छेद (Sections) और 8 अनुसूचियाँ (Schedules) थीं
………………………………………………………
- वर्तमान में भारतीय संविधान का विस्तार कितना है? – इसमें वर्तमान में 22 भाग, 450 अनुच्छेद और 12 अनुसूचियाँ
………………………………………………………
- संविधान द्वारा प्रदिपादित व्यवस्था के अंतर्गत देश के संचालन के लिए तीन सर्वप्रमुख स्तंभ कौन से हैं? – विधायिका (Legislature), कार्यपालिका (Executory) तथा न्यायपालिका (Judiciary)
………………………………………………………
- देश की व्यवस्था में महत्वपूर्ण योगदान देने के लिए प्राय: किसे चौथा स्तंभ कहा जाता है? –पत्रकारिता (Press)
………………………………………………………
- भारत में ब्रिटिश सरकार के नियंत्रण का प्रारम्भ किस कानून द्वारा हुआ था? – 1773 के रेगुलेटिंग एक्ट द्वारा
………………………………………………………
- किस अधिनियम के द्वारा 1858 में भारत पर ईस्ट इंडिया कम्पनी के स्थान पर ब्रिटिश सम्राट का नियंत्रण हो गया? – भारत सरकार अधिनियम, 1858 द्वारा  
………………………………………………………
- किस अधिनियम को मार्ले- मिण्टो सुधार अधिनियम के नाम से भी जाना जाता है? –भारतीय परिषद अधिनियम, 1909
………………………………………………………
- किस अधिनियम को माण्टेग्यू-चेम्सफोर्ड सुधार के नाम से भी जाना जाता है? – भारतीय शासन अधिनियम, 1919
………………………………………………………
- भारतीय संविधान का अधिकतर हिस्सा किस अधिनियम से लिया गया था? – भारतीय शासन अधिनियम, 1935 (गवर्नमेण्ट ऑफ इंडिया एक्ट, 1935)
………………………………………………………
- भारत को किस अधिनियम के द्वारा स्वतंत्रता प्राप्त हुई थी? – भारतीय स्वतंत्रता अधिनियम, 1947 (जो ब्रिटिश संसद द्वारा 18 जुलाई, 1947 को पारित किया गया था)
………………………………………………………
- भारतीय संविधान को तैयार करने के लिए गठित संस्था को किस नाम से जाना जाता है? –संविधान सभा 
………………………………………………………
- भारत के लिए संविधान सभा के सिद्धांत का सबसे पहला दर्शन कहां होता है? – 1895 के स्वराज विधेयक में
………………………………………………………
- स्वराज विधेयक किसने तैयार किया था? – बाल गंगाधर तिलक ने
………………………………………………………
- ’स्वराज’ नामक शब्द तैयार करने का श्रेय किसे दिया जाता है? – दादाभाई नौरोजी को
………………………………………………………
- 1924 में किस व्यक्ति ने ब्रिटिश सरकार के सामने संविधान सभा के निर्माण करने की मांग रखी थी? – पं. मोतीलाल नेहरू ने
………………………………………………………
- औपचारिक रूप से संविधान सभा के विचार का प्रतिपादन सर्वप्रथम किस व्यक्ति ने किया था? – एम. एन. राय ने
………………………………………………………
- भारत के लिये संविधान निर्णय हेतु संविधान सभा के गठन का सुझाव सर्वप्रथम किस पार्टी ने दिया था? – 1928 में स्वराज पार्टी

* Source----- Internet By- Pankaj Pathak +917379163991

No comments:

Post a Comment

Adbox