Pankaj Current Affairs Contains All types Of Comptition Related News And Information. For IAS, PCS, BANK, SSC, RAILWAYS exam plz visit Blog Contains Current Affairs, Reasoning, Maths, Gk, English.

Breaking

Monday, January 2, 2017

BHIM APP


ALL ABOUT BHIM APP BY NPCI


केन्द्र सरकार ने 30 दिसम्बर 2016 को बिना नकद के आसानी से भुगतान करने की सुविधा प्रदान करने के लिए एक बिलकुल नया मोबाइल एप्लीकेशन (Mobile payments app) लाँच किया। USSD-आधारित भुगतान में सक्षम इस एप्लीकेशन की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसके द्वारा किसी भी आम फोन से भुगतान करना संभव होगा। इस नए एप्लीकेशन का नाम क्या है? – भारत इंटरफेस फॉर मनी (BHIM)
विस्तार: भारत इंटरफेस फॉर मनी (Bharat Interface for Money – BHIM) केन्द्र सरकार द्वारा डिज़िटल भुगतान करने के लिए तैयार किया गया बिलकुल नया एप्लीकेशन है जिसे 30 दिसम्बर 2016 को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने लाँच किया। इस एप्लीकेशन के द्वारा केन्द्र सरकार डिज़िटल भुगतान को एक क्रांति में तब्दील करने का मंसूबा रखती है।
 BHIM का नाम डॉ. भीमराव अम्बेडकर के नाम पर रखा गया है।
 इस एप्लीकेशन की सबसे बड़ी बात यह है कि इसकी मदद से एक आम बजट फोन से भी डिज़िटल भुगतान करना तथा प्राप्त करना संभव होगा। इसके लिए सिर्फ *99# डायल करने पर एक मेन्यू खुल जायेगा जो ग्राहक को तमाम सम्बन्धित विकल्प उपलब्ध करायेगा। हालांकि इसके लिए उसी मोबाइल नम्बर का इस्तेमाल करना होगा जो बैंक के साथ पंजीकृत होगा।
 BHIM की मदद से बिना क्रेडिट/डेबिट कार्ड अथवा मोबाइल वॉलेट के ग्राहक तमाम प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक लेन-देन करने में सक्षम हो जायेंगे। वे सभी बैंक जो यूनीफाइड पेमेण्ट्स इंटरफेस (UPI) से जुड़े हैं वे इस एप्लीकेशन को लेन-देन के लिए स्वीकार करेंगे। वहीं UPI से नहीं जुड़े बैंकों के ग्राहकों को इस एप्लीकेशन के प्रयोग के लिए 11 संख्या वाले IFSC कोड का इस्तेमाल करना होगा जिसे भारतीय रिज़र्व बैंक ने सभी बैंकों की शाखाओं को प्रदान किया है।
 BHIM को प्रारंभ में सिर्फ एण्ड्रॉयड (Android) प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध कराया गया है तथा इसे जल्द ही प्लेटफॉर्म के लिए भी उपलब्ध करा दिया जायेगा। इसके द्वारा एक दिन में अधिकतम 20,000 रुपए का तथा एक बार में अधिकतम 10,000 रुपए का लेन-देन किया जा सकेगा।



No comments:

Post a Comment

Adbox