Pankaj Current Affairs Contains All types Of Comptition Related News And Information. For IAS, PCS, BANK, SSC, RAILWAYS exam plz visit Blog Contains Current Affairs, Reasoning, Maths, Gk, English.

Breaking

Wednesday, January 8, 2014

Current affairs

1)भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) नेस्वदेशी तकनीक ने निर्मित क्रायोजेनिक इंजन से लैस भू-स्थिर उपग्रह प्रक्षेपण यान (GSLV-D 5) को 5 जनवरी 2014 को सफलतापूर्वक प्रक्षेपित कर एक बड़ा मुकाम हासिल किया। इस सफल प्रक्षेपण के साथ भारत स्वदेशी तकनीक से निर्मित क्रायोजेनिक इंजन से ऐसा प्रक्षेपण करने वाला विश्व का छठवां देश बन गया। यह उपलब्धि हासिल करने वाले 5 अन्य देशकौन से हैं? –अमेरिका, रूस, जापान, चीन और फ्रांस(उल्लेखनीय है कि GSLV का प्रक्षेपण वर्ष 2001 से ही इसरो के लिए एक चुनौती रहा है क्योंकि कई बार इसमें उसे नाकामयाबी हाथ लगी है। GSLV-D 5 का प्रक्षेपण इससे पहले पिछले वर्ष 19 अगस्त को किया जाना था लेकिन बिल्कुल अंतिम समय इस प्रक्षेपण को ईंधन लीक के चलते रद कर दिया गया था। यहाँ यह तथ्यबता देना आवश्यक है कि दो टन से अधिक भार के उपग्रहों के प्रक्षेपण के लिए क्रायोजेनिक इंजन से ही प्रक्षेपण किया जाना अपेक्षित होता है)……………………………………………………………………………………………………………………………………………..2)कौन सा देश 1 जनवरी 2014 को यूरो ज़ोन (Eurozone) का अठारहवाँ सदस्य देश बन गया? –लाट्विया – Latvia(बाल्टिक सागर पर स्थित यह पूर्व सोवियत गणराज्य लाट्विया आर्थिक मंदी की छाया से निकल कर हाल ही में यूरोप कीसबसे तेजी से वृद्धि करने वाली अर्थव्यवस्था के रूप में सामने आया है। लाट्विया को यूरो ज़ोन में शामिल करने का निर्णय 28-सदस्यीय यूरोपीय संघ (EU) के वित्त मंत्रियों ने 9 जुलाई 2013 को लिया था। ये ध्यान देने वाला तथ्य है कि 28-सदस्यीय यूरोपीय संघ जहाँ यूरोपीय देशोंकी एक राजनीतिक इकाई है वहीं यूरो ज़ोन 17 देशों का वह समूह है जहाँ यूरो नामक एकीकृत मुद्रा प्रचलित है। यूरोपीय संघ के सभी देश यूरो मुद्रा का प्रयोग नहीं करते हैं, जैसे ग्रेट ब्रिटेन जोकि संघ का सदस्य होने के बाद भी अपनी पारंपरिक मुद्रा पाउण्ड का प्रयोग करता है)……………………………………………………………………………………………………………………………………………..3)भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) ने 31 दिसम्बर 2013 को उन सभी अटकलों में विराम लगा दिया जिसमें कहा जा रहा था कि 1 जनवरी 2014 से बैंक उन मुद्रा नोटों को स्वीकार नहीं करेंगे जिनमें हाथ की लिखावट अंकित है। हालांकि RBI ने यह भी कहा कि वह नोटों पर लिखने की प्रवृत्ति पर लगाम लगाने के पूरे प्रयास करता रहेगा तथा इस सम्बन्ध में आम जनता, संस्थाओं तथा अन्य पक्षों के सहयोग कीअपेक्षा करेगा। इस सम्बन्ध में RBI द्वारा वर्ष 2013 में जारी की गई नीति को किस नाम सेजाना जाता है? –“क्लीन नोट पालिसी” – “Clean Note Policy”(वर्ष 2013 के दौरान RBI ने इस नीति की घोषणा करते हुए कहा था कि यह देखा गया है कि कुछ बैंक की शाखाओं में भी नोटों पर लिखने की प्रवृत्ति बदस्तूर जारी है और इस पर लगाम लगाना आवश्यक है। उल्लेखनीय है कि बैंकनोटों की वर्तमान स्वचालित प्रोसेसिंग व्यवस्था के चलते लिखे हुए नोटों को पुन: उपयोग में लाना संभव नहीं होता है जिससे ऐसे नोट इस प्रकार की प्रोसेसिंग के लिए अनुपयुक्त हो जाते हैं)……………………………………………………………………………………………………………………………………………..4)5 जनवरी 2014 को ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैण्ड को प्रतिष्ठित एशेज सीरीज़ के अंतिम टेस्ट मैच में हराकर उसे 5-0 से बुरी तरह से धो डाला। सिडनी क्रिकेट ग्राउण्ड (SCG) में टेस्ट सीरीज़ के अंतिम मैच में ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैण्ड को 166 रन पर आउट कर अंतिम टेस्ट मैच जीत लिया। इससे पहले ऑस्ट्रेलिया ने कब इंग्लैण्ड को इतने अंतर से हराया था? –2006-07 में……………………………………………………………………………………………………………………………………………..5)बैंकिंग क्षेत्र की दिग्गज हस्ती मीरा सान्याल उस समय चर्चा में आ गईं जब उन्होंनेअरविन्द केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी (AAP) में शामिल होने के लिए एक अंतर्राष्ट्रीय बैंक के भारतीय प्रचालन के प्रमुख पद से इस्तीफा दे दिया। मीरा किस अंतर्राष्ट्रीय बैंक से जुड़ी थीं? –रायल बैंक ऑफ स्काटलैण्ड (इण्डिया) से(उल्लेखनीय है कि मीरा सान्याल राजनीति में नई नहीं हैं। उन्होंने वर्ष 2009 में एक निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर मुंबई दक्षिण लोकसभा सीट से चुनाव लड़ा था जिसमें वे कांग्रेस के मुरली देवड़ा से हार गईं थीं)……………………………………………………………………………………………………………………………………………..6)भारत की सबसे बड़ी साफ्टवेयर सेवा कम्पनी टाटा कन्सलटेन्सी सर्विसेज (TCS) ने जनवरी 2014 के दौरान घोषणा की कि वह विश्व का सबसे बड़ा साफ्टवेयर ट्रेनिंग सेण्टर और लर्निंग कैम्पस स्थापित करेगा जिसमें 61 लाख वर्ग फीट की निर्मित जगह होगी। यह विशाल कैम्पस TCS द्वारा कहाँ स्थापित किया जा रहा है? –केरल की राजधानी थिरुवनन्थापुरम स्थित टैक्नोसिटी (Technocity) में(TCS का यह ग्लोबल लर्निंग सेण्टर हर साल लगभग पचास हजार आईटी प्रोफेशनल्स को प्रशिक्षण देने में सक्षम होगा। इसके अलावा यहाँ पर इन लोगों के रहने की व्यवस्था भी की जायेगी। इसकैम्पस की आधारशिला प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने 4 जनवरी 2014 को रखी)……………………………………………………………………………………………………………………………………………..7)अमेरिका के किस राज्य में नशीले पदार्थ मारिजुआना (marijuana) की बिक्री को 1 जनवरी 2014 से कानून के दायरे में लाकर इसे वैधता प्रदान की गई है? –कोलोराडो – Colorado(कोलोराडो राज्य में मारिजुआना की बिक्री को प्रायोगिक तौर पर वैधता प्रदान की गई है।इस प्रयोग के अंतर्गत 21 साल तथा इससे अधिक आयु के कोलोराडो राज्य के वासियों को एक बारमें एक आउन्स तथा बाहरी निवासियों को एक-चौथाई आउन्स मारिजुआना कानूनी रूप से खरीदने की अनुमति प्रदान की गई है। यदि राज्य में यह प्रयोग सफल होता है तो अमेरिकाके अन्य राज्य भी कोलोराडो की राह चल सकते हैं)

No comments:

Post a Comment

Adbox