1)केन्द्रीय कैबिनेट ने 26 दिसम्बर 2013 को प्रस्तावित न्यायिक नियुक्ति आयोग (Judicial Appointments Commission (JAC)) को संवैधानिकदर्जा प्रदान करने के प्रस्ताव को अपनी स्वीकृति प्रदान कर दी। इसके चलते देश की उच्च-स्तरीय न्यायिक व्यवस्था में न्यायाधीशों की नियुक्ति और उनके तबादले कीअलग प्रणाली स्थापित की जा सकेगी। कैबिनेट की इस स्वीकृति के अनुसार इस आयोग के गठन के लिए संविधान में कौन सा नया अनुच्छेद जोड़ा जायेगा? –अनुच्छेद 124 A(उल्लेखनीय है कि जहाँ अनुच्छेद 124 A को इस प्रस्तावित आयोग के गठन के लिए तैयार किया जायेगा वहीं अनुच्छेद 124 B में आयोग की कार्यप्रणाली का उल्लेख किया जायेगा। केन्द्र सरकार ने कुछ समय पहले विधि व न्याय पर गठित संसद की स्थायी समिति (Parliamentary Standing Committee on Law and Justice) की उस सिफारिशों को स्वीकार कर लिया था जिसमें वर्तमान कोलेजियम प्रणाली के स्थान पर JAC की संस्थापना की बात कही गई थी)………………………………………………………………………………………………………………………………………………..2)अरविन्द केजरीवाल ने 28 दिसम्बर 2013 को दिल्ली के नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। वे दिल्ली के अब तक के सबसे कम आयु (45 वर्ष) के मुख्यमंत्री बने और उन्हें दिल्ली के उप-राज्यपाल नजीब जंग ने शपथ दिलायी। अरविन्द केजरीवाल दिल्ली के …….वें मुख्यमंत्री हैं –सातवें(दिल्ली के छह पूर्व मुख्यमंत्री हैं – चौधरी ब्रह्म प्रकाश (1952-55), जीएन सिंह (1955-56), मदन लाल खुराना (1993-96), साहिब सिंह वर्मा (1996-98), सुषमा स्वराज (1998) और शीला दीक्षित (1998-2013)। आम आदमी पार्टी (AAP) के संस्थापक अरविन्द केजरीवाल ने कांग्रेस के सहयोग से दिल्ली में अपनी सरकार का गठन किया। उन्होंने रामलीला मैदान में शपथ ग्रहण की)………………………………………………………………………………………………………………………………………………..3)भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) ने 23 दिसम्बर 2013 को बिटक्वाइन (Bitcoin) जैसी वर्चुअल मुद्रा (virtual currency) के प्रयोगकर्ताओं, धारकों तथा डीलर्स को चेतावनी जारी कर इस प्रकार की मुद्रा की सुरक्षा व संरक्षा के बारे में आशंका जारी कर उन्हें आगाह किया। बैंक ने यह चेतावनी क्यों जारी की? –क्योंकि बिटक्वाइन जैसी वर्चुअल करेंसी को अभी भारत की सरकार तथा केन्द्रीय बैंक ने मान्यता नहीं प्रदान की है(उल्लेखनीय है कि बिटक्वाइन, लाइटक्वाइन्स (litecoins), बीबीक्यूक्वाइन्स (bbqcoins), डोगक्वाइन्स (dogecoins), आदि जैसी वर्चुअल मुद्रा को वैकल्पिक मुद्रा के रूप में शुरू किया गया है। इसे प्राय: इंटरनेट पर किए गए कार्य के पारिश्रमिक के तौर पर दिया जाता है तथा इसे क्रिप्टोग्राफी का प्रयोग कर सुरक्षा प्रदान की जाती है। लेकिन ऐसी मुद्रा को जारी करने में किसी केन्द्रीय एजेंसी की भूमिका नहीं होती है तथा तमाम नेटवर्क इसे अपनी जिम्मेदारी पर जारी करते हैं)………………………………………………………………………………………………………………………………………………..4)जयंती नटराजन द्वारा केन्द्रीय पर्यावरण एवं वन मंत्री का पद छोड़ने के बाद इस पद को अतिरिक्त जिम्मेदारी के तौर पर किसे प्रदानकिया गया? –एम. वीरप्पा मोइली को(मोइली पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय का काम देख रहे हैं)………………………………………………………………………………………………………………………………………………..5)BCIM गलियारा (कारिडोर) की अवधारणा को उस समय बड़ा प्रोत्साहन मिला जब इस महात्वाकांक्षी परियोजना के सम्बन्ध में एक उच्च-स्तरीय आधिकारिक बैठक का आयोजन चीन के यूनान प्रांत के कुनमिंग (Kunming) शहर में 25 दिसम्बर 2013 से शुरू हुआ। BCIM गलियारा किन चार देशों को जोड़ने की परियोजना है? –बांग्लादेश, चीन, भारत और म्यांमार(उल्लेखनीय है कि इस परियोजना के तहत चीन के कुनमिंग, भारत के कोलकाता, म्यांमार के मण्डाले तथा बांग्लादेश के ढाका व चिटगाँव को आपस में एक गलियारे के द्वारा जोड़ा जायेगा। परस्पर व्यापार को बढ़ाने वाली यह परियोजना काफी समय से इन चार देशों के बुद्धिजीवियों के बीच चर्चा का विषय रही है। इस परियोजना को पंख उस समय लगे थे जब वर्ष 2013 के दौरान मई और अक्टूबर में भारत के प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और चीन के प्रधानमंत्री ली केकियांग (Li Keqiang) ने इस परियोजना को अंतिम रूप से स्वीकार किया)………………………………………………………………………………………………………………………………………………..6)केन्द्रीय कैबिनेट ने 26 दिसम्बर 2013 को हरियाणा में 2,035 करोड़ रुपए के निवेश से राष्ट्रीय कैंसर संस्थान (National Cancer Institute (NCI)) स्थापित करने के प्रस्ताव को अपनी मंजूरी प्रदान की। यह संस्थान हरियाणाके किस स्थान पर स्थापित किया जायेगा? –झज्जर जिले के बडसा गाँव में(उल्लेखनीय है कि इस प्रस्तावित संस्थान को दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) के ही कैंपस के रूप में स्थापित किया जायेगा)………………………………………………………………………………………………………………………………………………..7)किसे 26 दिसम्बर 2013 को यूनियन बैंक का नया अध्यक्ष व प्रबंध निदेशक (CMD) नियुक्त किया गया? –अरुण तिवारी(अरुण तिवारी इससे पहले इलाहाबाद बैंक में कार्यकारी निदेशक (ED) के तौर पर कार्यरत थे)………………………………………………………………………………………………………………………………………………..8)26 दिसम्बर 2013 को किसने गोरखालैण्ड प्रांतीय प्रशासन (Gorkhaland Territorial Administration – GTA) के मुख्य कार्यकारी अधिकारी के तौर पर अपना पद ग्रहण किया? –बिमल गुरुंग ने(उल्लेखनीय है कि गुरुंग ने गोरखालैण्ड नामक नया राज्य गठित करने की मांग के चलते 30 जुलाई 2013 को इसी पद से अपना त्यागपत्र से दिया था। अब इस पद पर उनकी वापसी को पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्रीममता बनर्जी की राजनीतिक जीत के रूप में देखा जा रहा है क्योंकि गोरखालैण्ड के मुद्दे पर उनके सख्त रवैये के चलते बिमल गुरुंग को गोरखालैण्ड की मांग को छोड़ कर वापस का प्रशासन संभालना पड़ा है)………………………………………………………………………………………………………………………………………………..9)किस राज्य सरकार ने 30 दिसम्बर 2013 को अपने राज्य में झुग्गी-झोपड़ियों में रहने वाले लोगों के लिए मुफ्त CFL बल्ब उपलब्ध कराने की योजना की शुरूआत की? –तमिलनाडु(उल्लेखनीय है कि तमिलनाडु में 14.62 लाख ऐसी झुग्गी-झोपड़ियां हैं जिनमें विद्युत कनेक्शन है। इस योजना के तहत इन सभी झुग्गी-झोपड़ियों में रहने वाले लोगों को CFL मुफ्त में उपलब्ध कराने की योजना है जिससे राज्य सरकार को लगभग 40 मेगावाट बिजली की बचत होनेकी आशा है)………………………………………………………………………………………………………………………………………………..10)28 दिसम्बर 2013 को तड़के आन्ध्र प्रदेश में एक एक्सप्रेस रेलगाड़ी की वातानुकूलित बोगी में आग लग जाने के कारण कम से कम 26 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। यह हादसा किस एक्सप्रेस रेलगाड़ी में हुआ था? –बेंगलौर-नांदेड़ एक्सप्रेस(उल्लेखनीय है कि यह रेलगाड़ी 27 दिसम्बर 2013 को रात 10:45 पर बेंगलौर से महाराष्ट्र में स्थित नांदेड़ की1,040 किमी की यात्रा पर निकली थी। आन्ध्र प्रदेश के पुट्टापार्थी के पास इसकी B-1 (एसी थ्री टियर) कोच में आग लग गई जिससे यह हादसा हुआ)………………………………………………………………………………………………………………………………………………..11)आम आदमी की भूमिका को बखूबी चरितार्थ करने वाले हिंदी फिल्म अभिनेता फारुख शेख का 28 दिसम्बर 2013 को दुबई में हृदयगति रुकजाने के चलते 65 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उनका अंतिम संस्कार 30 दिसम्बर 2013 को मुंबई में किया गया जिसमें बालीवुड के तमाम दिग्गजों ने उन्हें अश्रुपूर्ण विदाई दी। 2013 के दौरान फारुख शेख की रिलीज़ होने वाली अंतिम फिल्म कौन सी थी? –‘क्लब 60’(उन्होंने अपने फिल्मी करियर की शुरूआत 1973 में ‘गर्म हवा’ से की थी। उनके फिल्मी करियर की कुछ सबसे प्रसिद्ध फिल्में थीं – ‘चश्मे बद्दूर’, ‘किसी से न कहना’, ‘शतरंज के खिलाड़ी’, ‘उमराव जान’, ‘नूरी’ और ‘कथा’)………………………………………………………………………………………………………………………………………………..12)सात बार के फार्मूला वन चैम्पियन जर्मनी के माइकल शूमाकर (Michael Schumacher) 29 दिसम्बर 2013 को फ्रांस के आल्प्स (French Alps) क्षेत्र में स्कीइंग के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गए तथा अस्पताल में मस्तिष्क के ऑपरेशन के बाद कोमा में चले गए।उनकी यह स्कीइंग दुर्घटना फ्रांस के किस प्रसिद्ध स्कीइंग रिसार्ट में हुई? –मेरिबेल – Meribel(शूमाकर मेरिबेल में स्कीइंग करते समय एक चट्टान से सिर टकरा जाने के कारण गंभीर रूप से घायल हो गए थे तथाबाद में उन्हें ग्रेनोबेल (Grenoble) स्थित एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहाँ वे मस्तिष्क की सर्जरी के बाद कोमा में चले गए)………………………………………………………………………………………………………………………………………………..13)दक्षिण अफ्रीका के महान क्रिकेटर जाक कालिस (Jacques Kallis) ने भारत के खिलाफ अपने करियर के अंतिम टेस्ट मैच में शानदार शतक लगाकर क्रिकेट को अलविदा कहा। इस टेस्ट मैच में कालिस के शानदार खेल के चलते भारत पर दबाव पड़ा तथा अंतत: मेजबान दक्षिण अफ्रीका ने इस मैच में भारत को हराकर दो टेस्ट मैचों की श्रृंखला को 1-0 से जीत लिया। किंगस्मीड डर्बन में खेला गया यह टेस्ट मैच कालिस के करियर का कौन सा टेस्ट था? –166वां………………………………………………………………………………………………………………………………………………..14)30 दिसम्बर 2013 को किसे राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड्स (NSG) का नया प्रमुख नियुक्त किया गया? –जे.एन. चौधरी(उन्होंने अरविन्द रंजन का स्थान लिया)………………………………………………………………………………………………………………………………………………..15)क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (CA) द्वारा जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार 26 दिसम्बर 2013 कोऑस्ट्रेलिया और इंग्लैण्ड के बीच एशेज सीरीज़ के चौथे टेस्ट मैच के पहले दिन मेलबर्न क्रिकेट ग्राउण्ड (MCG) में 90,831 लोगों की उपस्थिति रही जिसने 90,800 लोगों की उपस्थिति के पूर्व रिकार्ड को तोड़ दिया। किसी टेस्ट मैच को देखने के लिए यह विश्व रिकार्ड है। इससे पहले का रिकार्ड किस वर्ष में बना था? –1961 में(1961 में ऑस्ट्रेलिया और वेस्ट इंडीज़ के बीच हुए टेस्ट मैच को देखने के ल
Wednesday, January 8, 2014
Tags
About Pankaj Pathak Bhardwaj
Soratemplates is a blogger resources site is a provider of high quality blogger template with premium looking layout and robust design. The main mission of templatesyard is to provide the best quality blogger templates.
Subscribe to:
Post Comments (Atom)



No comments:
Post a Comment