Pankaj Current Affairs Contains All types Of Comptition Related News And Information. For IAS, PCS, BANK, SSC, RAILWAYS exam plz visit Blog Contains Current Affairs, Reasoning, Maths, Gk, English.

Breaking

Thursday, May 15, 2014

13 May Current Affair

1)16वीं लोकसभा के गठन के लिए आयोजित वर्ष 2014 के आम चुनाव 12 मई 2014 को अंतिम दौर के मतदान के साथ सम्पन्न हो गए। इन चुनावों में कुल मत प्रतिशत कितना रहा? –66.38%(भारत के चुनाव आयोग (ECI) द्वारा 12 मई को जारी जानकारी के अनुसार देश का कुल मतदान प्रतिशत 66.38% रहा जोकि अब तकदेश में आयोजित लोक सभा चुनावों में नया रिकॉर्ड है। इससे पहले लोकसभा चुनाव में सर्वोच्च मतदान प्रतिशत 1984 में आयोजित लोक सभा चुनावों में 64.01% रिकॉर्ड किया गया था। तब कांग्रेस ने राजीव गाँधी के नेतृत्व में तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गाँधी की हत्या के बाद देश भर में उमड़ी सहानुभूति की लहर में रिकॉर्डतोड़ जीत हासिल की थी)……………………………………..2)केन्द्र सरकार ने 12 मई 2014 को भारतीय थलसेनाध्यक्ष के तौरपर किसके नाम की सिफारिश की, जिसे अब अंतिम स्वीकृति मिलनी शेष है? –ले. जनरल दलबीर सिंह सुहाग(केन्द्र सरकारने ले. जनरल सुहाग के नाम की घोषणा इस सम्बन्ध में चुनाव आयोग की अनुमति मिलने के बाद की क्योंकि आम चुनाव के चलते लागू आचार संहिता के चलते ऐसा किया जाना अपेक्षित था। उल्लेखनीय है कि वर्तमान थलसेनाध्यक्ष जनरल बिक्रम सिंह का कार्यकाल 31 जुलाई 2014 को समाप्त हो रहा है)……………………………………..3)केरल के कोट्टायम (Kottayam) स्थित महात्मा गांधी यूनीवर्सिटी के उस वाइस चांसलर (उप-कुलपति) का क्या नाम है जिनको 12 मई 2013 को उनके पद से बर्खास्त कर दिया गया? –डॉ. ए.वी. जॉर्ज(जॉर्ज को केरल की राज्यपाल शीला दीक्षित ने पद से बर्खास्त किया। दीक्षित इस विश्वविद्यालय की कुलपति भी हैं। डॉ. ए.वी. जॉर्ज को अपने पद से इसलिए बर्खास्त किया गया है क्योंकि उन्होंनेकथित तौर पर अपनी नियुक्ति के समय विश्वविद्यालय चयन समिति के समक्ष अपनी योग्यता के सम्बन्ध में गलत जानकारियाँ दी थीं)……………………………………..4)जर्मनी के दोएश बैंक (Deutsche Bank) द्वारा हाल ही में जारी एक रिपोर्ट के अनुसार विश्व की बड़ी अर्थव्यवस्थाओं (major economies) में सबसे सस्ता देश कौन सा है? –भारत(इस रिपोर्ट में विश्व की बड़ी अर्थव्यवस्थाओं की विभिन्न उत्पादों केमूल्यों के आधार पर तुलना की गई है। इसमें उल्लेख किया गया है कि भारतीय मुद्रा रुपए के कमजोर होने के चलते भारत में व्याप्त उच्च मुद्रास्फीति के बावजूद उत्पादों के तुलनात्मक मूल्य कम रहे। वहीं ऑस्ट्रेलिया को बड़ी अर्थव्यवस्थाओं में सबसे महंगा करार दिया गया तथा अमेरिका को विकसित देशों में सबसे सस्ता बताया गया। ब्राजील को विकासशीलदेशों में एक बार फिर सबसे महंगा बताया गया)……………………………………..5)प्राइम डेटाबेस (Prime Database) द्वारा हाल ही में जारी आंकड़ों के अनुसार वर्ष 2012-13 के दौरान भारतीय कम्पनियों द्वारा बाण्ड या डेब्ट प्रतिभूतियों (debt securities) के खुदरा इश्यू के माध्यम से एकत्र 42,000 करोड़ रुपए से अधिक की राशि पिछले दस सालों की सर्वाधिक राशि है। यह 2002-03 के बाद इस श्रेणी से एकत्रित सर्वाधिक राशि है। इस भारी एकत्रीकरण में मुख्य भूमिका किस उप-श्रेणी की रही? –टैक्स-फ्री बाण्ड्स के माध्यम से कम्पनियों, वित्तीय संस्थाओं औरसार्वजनिक उपक्रमों द्वारा एकत्रित राशि(अनुमान लगाया गया है कि टैक्स-फ्री बाण्ड्स के माध्यम से इस श्रेणी में लगभग 86% धन एकत्र किया गया)

No comments:

Post a Comment

Adbox