1)यूक्रेन से स्वतंत्र होने के लिए यूक्रेन के किन दो पूर्वी क्षेत्रोंमें जनमत संग्रह (referendum) का आयोजन 11 मई 2014 को किया गया? –डोनेस्क (Donetsk) और लुहांस्क (Luhansk)– उल्लेखनीय है कि डोनेस्क और लुहांस्क रूस-समर्थकक्षेत्र हैं तथा इन्होंने यूक्रेन तथा पश्चिम जगत की चेतावनी के बावजूद यूक्रेन से अलग होकर अपना स्वायत्त शासन चलाने के लिए जनता की राय जानने के लिए इस जनमत संग्रह का आयोजन किया। 12 मई को डोनेस्क में हुए जनमत संग्रह के घोषित परिणाम के अनुसार लगभग 89% लोगों ने यूक्रेन से अलग होने की स्वीकृति प्रदान की है। रूसी राष्ट्रपतिव्लादिमीर पुतिन द्वारा इन जनमत संग्रहों को टालने की अपील किए जाने के बाद भी इन्हें आयोजित किया गया)………………………………………….2)अफ्रीकी देश दक्षिण सूडान (South Sudan) में पिछले 5 माह से चले आ रही हिंसा और नरसंहार को रोकने के लिए राष्ट्रपति सल्वा कीर (Salva Kiir) और रीक मासर (Riek Machar) के बीच एक शांति समझौते पर हस्ताक्षर किए गए। इस शांति वार्ता का आयोजन किस देश के प्रधानमंत्री ने किया? –इथियोपिया – Ethiopia(इथियोपिया प्रधानमंत्री हैलेमरियम देसालेन (Hailemariam Desalegn)ने इस महत्वपूर्ण शांति वार्ता का आयोजन करने के साथ ही स्वयं इस समझौते पर हस्ताक्षर भी किए)………………………………………….3)बर्मिंघम में 9 मई 2014 को आयोजित एशियनबिज़नेस अवॉर्ड्स (Asian Business Awards)समारोह में कपारो समूह (Caparo Group) कोइंटरनेशनल बिज़नेस ऑफइ ईयर (International Business of the Year Award 2014) का पुरस्कार प्रदान किया गया। इस समूह का संस्थापक भारतीय मूलका कौन उद्योगपति है?–लॉर्ड स्वराज पॉल(उल्लेखनीय है कि लॉर्ड पॉल 1966 में अपनी चौथी संतान अम्बिका का ईलाज कराने ब्रिटेन आए थे। ल्यूकेमिया रोग से ग्रस्त इस पुत्री के निधन से उबरते हुए उन्होंने कपारो समूहकी स्थापना की थी तथा आज यह ब्रिटेन के कुछ सबसे बड़े पारिवारिक व्यवसायों में से एक है)………………………………………….4)11 मई को बार्सिलोना में आयोजित स्पैनिश फार्मूला वन ग्रां प्री 2014 का खिताब किसने जीता? –ब्रिटेन के लुइस हैमिल्टन (Lewis Hamilton) ने(उनके बाददूसरा स्थान उन्हीं की मर्सिडीज़ टीम के निको रोसबर्ग (जर्मनी) ने प्राप्त किया जबकि तीसरे स्थान पर लोटस टीम के फ्रांसीसी ड्राइवर रोमें ग्रोज़े रहे। यह हैमिल्टन की लगातार चौथी खिताबी जीत थी तथा पहले दोनों स्थान मर्सिडीज़ टीम की झोली में जाने का भी यह चौथा अवसर था)………………………………………….5)11 मई 2014 को प्रकाशित संडे टाइम्स रिच लिस्ट (Sunday Times Rich List)के अनुसार स्टील-किंग के रूप में विख्यात लक्ष्मी निवास मित्तल को पीछे छोड़कर कौन ग्रेट ब्रिटेन में सबसे धनी के तौर पर उभरा है? –हिन्दुजा बंधु(इस रिच लिस्ट केअनुसार लंदन में रहने वाले हिन्दुजा बन्धु श्रीचंद और गोपीचन्द हिन्दुजा की कुल सम्पत्ति 11.9 अरब पाउण्ड रही तथा वे पिछले साल की सूची में तीसरे स्थान से सीधे पहले स्थान पर आ गए हैं। इन बंधुओं के नेतृत्व वाला हिन्दुजा समूह ऑटोमोबाइल्स, रियल एस्टेट तथा तेल जैसे कई क्षेत्रों में कार्यरत है)………………………………………….6)वेस्ट इंडीज़ के क्रिकेट कप्तान डैरनसैमी (Darren Sammy) ने एक अप्रत्याशित घटनाक्रम में टेस्ट टीम क्रिकेट से सन्यास लेने की घोषणा कर दी जब उनके स्थान पर टीम में एक नए कप्तान की घोषणा 9 मई 2014 को की गई। यह नया टेस्ट कप्तान कौन है? –दिनेश रामदीन – Denesh Ramdin(उल्लेखनीय हैकि डैरन सैमी ने अपने खेले 38 टेस्ट मैचों में से 30 में देश की कप्तानी की जिसमें से 8 में उनकी टीम को जीत मिली तथा 12 में हार का सामना करना पड़ा। लेकिन सैमी को टीम में अनुशासन और स्थायित्व वापस लानेका श्रेय दिया जाता है। लेकिन एक पक्ष यह भी है कि वेस्ट इंडीज़ का टेस्ट रैंकिंग में आठवाँ स्थान उनके लगभग 4 साल के कार्यकाल के दौरान भी बना रहा तथा विदेशी दौरों जैसे न्यूज़ीलैण्ड और भारतमें उनकी टीम को भारी पराजय झेलनी पड़ी थी)
Tuesday, May 13, 2014
Current Affair 12 May
Tags
About Pankaj Pathak Bhardwaj
Soratemplates is a blogger resources site is a provider of high quality blogger template with premium looking layout and robust design. The main mission of templatesyard is to provide the best quality blogger templates.
Subscribe to:
Post Comments (Atom)



No comments:
Post a Comment