Pankaj Current Affairs Contains All types Of Comptition Related News And Information. For IAS, PCS, BANK, SSC, RAILWAYS exam plz visit Blog Contains Current Affairs, Reasoning, Maths, Gk, English.

Breaking

Tuesday, May 13, 2014

New Current Affairs

केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) में नियुक्त की गई उस पहली महिला अतिरिक्तनिदेशक (Addl. Director) का क्या नाम है जिनके कार्यभार ग्रहण कर काम करने पर सर्वोच्च न्यायालय ने 9 मई 2014 को रोक लगा दी है? –अर्चना रामसुन्दरम(अर्चना रामसुन्दरम तमिलनाडु की एक वरिष्ठ IPS अधिकारी हैं। उन्हें 7 मई 2014 को केन्द्र सरकार के कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभागका एक पत्र प्राप्त हुआ जिसमें उन्हें सीबीआई में अतिरिक्तनिदेशक के पद को तत्काल प्रभाव से ग्रहण करने को कहा गया था क्योंकि सीबीआई के ऐसे उच्च पद को लम्बे समय तक रिक्त नहीं रखा जा सकता है। इसलिए अर्चना ने अपना पद बिना तमिलनाडु राज्यसरकार को बताए ग्रहण कर लिया। राज्य सरकार ने उन्हें बिना क्लियरेन्स लिएपद ग्रहण करने के आरोप में निलंबित कर दिया। वहीं सर्वोच्चन्यायालय ने वरिष्ठ पत्रकार विनीत नारायण की एक याचिका पर उन्हें पद ग्रहण करने से रोक दिया क्योंकि इस याचिका में कहा गया है कि अर्चना रामसुन्दरम का इस पद के लिए गलत तरह से चयन किया गया)……………………………………………..2)9 मई 2014 को दिवंगतहोने वाले एन. जनार्दन रेड्डी किस राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री थे? –आन्ध्र प्रदेश(1990 से 1992 के बीच आन्ध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री रह चुकेएन. जनार्दन रेड्डी का 80 वर्ष की आयु मेंहैदराबाद में निधन हो गया। वे तीन बार लोकसभा के सदस्य भी रहे थे। उनका मुख्यमंत्री कार्यकाल विशेष रूप से नक्सली संगठन पीपुल्स वॉर ग्रुप (PWG) पर प्रतिबन्ध लगाने के लिए जाना जाता है)……………………………………………..3)सर्वोच्च न्यायालयने 9 मई 2014 को पश्चिम बंगाल के बहुचर्चित सारदा चिटफण्ड घोटाले की जाँच CBI को सौंपने का आदेश दिया। यह निर्णय ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली राज्य की तृणमूल कांग्रेस (TMC) सरकारके लिए एक बड़ा झटका माना जा रहा है क्योंकि इस घोटाले में राज्य सरकार में शामिल कुछ लोगों के संलिप्त रहने की बात सामने आ रही है। करोड़ों रुपए के घोटाले वाले सारदा चिट फण्ड काण्ड में राज्य सरकार का कौन सा मंत्री जेल में बंद चल रहा है? –कुणाल घोष(उल्लेखनीयहै कि सारदा चिट फण्ड ने कई सालों के दौरान पश्चिम बंगाल और आस-पास के कुछ राज्यों के छोटे निवेशकों से बहुत मात्रा में धन तमाम निवेश योजनाओं में निवेश करने के लिए इकट्ठा किया था लेकिन कम्पनी निवेशकों को उनका पैसा वापस नहीं कर पाई है। तृणमूल सरकार में मंत्री रहे कुणाल घोष के इस कम्पनी के मालिक सुदीप्तो सेन से अति-घनिष्ठ सम्बन्ध बताए जा रहे हैं)……………………………………………..4)संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने 8 मई 2014 को सर्वसम्मति से सेनेगल (Senegal) के उसनिहत्थे शांतिसैनिक की स्मृति में एक मैडल (“Medal for Exceptional Courage”) शुरू करने के प्रस्ताव को स्वीकारकिया जिसने 1994 में रवाण्डा के नरसंहार के समय सैकड़ों रवाण्डा-वासियों की जान बचाई थी। यह मैडल अदम्य साहस दिखाने वाले शांतिसैनिकों के लिए शुरू किया गया है। सेनेगल के उस महान शांतिसैनिक का क्या नाम था जो अपने कर्तव्य निर्वहन मेंशहीद हो गया था? –कैप्टन बाए दियाने – Captain Mbaye Diagne(उल्लेखनीय है कि कैप्टन बाए दियाने ने अपनी टुकड़ी के आदेशों को न मानते हुए बेहद खतरनाक स्थितियों में रवाण्डा के संकटग्रस्त लोगों कीजान बचाते हुए अपनी जान न्यौछावर कर दी थी)……………………………………………..5)दक्षिण अफ्रीका की नेशनल एसेम्बली (National Assembly) के लिए 7 मई 2014 को हुए चुनावों में सत्ताधारी दल अफ्रीकन नेशनल कांग्रेस (ANC) को एक बार फिर जीत हासिल हुई। 9 मई 2014 को घोषित परिणामों में ANC को 62.2% मत प्राप्त हुए जोकि 1994 में नेल्सन मण्डेला के नेतृत्व में हुए पहले चुनावों में पार्टी को मिले मतों के लगभग बराबर हैं। ANC ने इसजीत के साथ दक्षिण अफ्रीका के चुनावों में लगातार कौन सी जीत हासिल की है? –पाँचवी……………………………………………..6)भारत के अदाणी समूह(Adani Group) को ऑस्ट्रेलिया के किस प्रांत में एक कोयला खान को विकसित करने के लिए हाल ही में 15.6 अरब डॉलर की परियोजना स्वीकृति मिली है? –क्वीन्सलैण्ड – Queensland(इस स्वीकृति के चलते गौतम अदाणी के नेतृत्व वाले अदाणी समूह को परियोजना के अगले चरण में जाने का मौका मिल गया है जिसमें मुख्यत: ऑस्ट्रेलिया की फेडरल सरकार से अंतिम पर्यावरण सम्बन्धी मंजूरी मिलना शामिल है। यह कोयला खान परियोजना गैलीली बेसिन (Galilee Basin) क्षेत्र में स्थित है)……………………………………………..7)IPL फ्रेंचाइज़ी टीमडेल्ही डेयरडेविल्स (Delhi Daredevils) ने हाल ही में किस वाणिज्यिक बैंक के साथ मिलकर अपनी तरह का देश का पहला क्रिकेट क्रेडिट कार्ड जारी किया है? –द रत्नाकर बैंक लिमिटेड – The Ratnakar Bank Ltd.(यह पहला मौका है जब एक प्रमुख क्रिकेट फ्रेंचाइज़ी टीम और किसी वाणिज्यिक बैंकने मिलकर एक क्रिकेट आधारित क्रेडिट कार्ड जारी किया है। जारी किए गए इस क्रेडिट कार्ड के धारकों को तमाम विशेष सुविधाएं प्रदान करने की घोषणा की गई है जैसे वे डेल्ही डेयरडेविल्स के टीम सदस्यों से मुलाकात कर सकेंगे, उनके व्यक्तिगत सामान को हासिल कर सकेंगे, कोचिंग कैम्प सुविधाओं का लाभ उठा सकेंगे तथा मुफ्त मैच टिकट प्राप्त कर सकेंगे)

No comments:

Post a Comment

Adbox