मानवाधिकार कार्यकर्ता एवं अधिवक्ता मुकुल सिन्हा का निधन
गुजरात दंगों से जुड़े मानवाधिकार कार्यकर्ता अधिवक्ता मुकुल सिन्हा का निधन। सिन्हा ने इशरत जहां, तुलसीराम प्रजापति, सोहराबुद्दीन और ,सादिक जमाल मुठभेड़ मामले में पीड़ित पक्ष की ओर से वकालत की थी।
खुदरा महंगाई बढ़कर 3 माह के उच्चस्तर 8.59% पर
सब्जियों, फलों व दूध के दाम बढ़ने से खुदरा मुद्रास्फीति अप्रैल में बढ़कर तीन माह के उच्च स्तर 8.59% पर पहुंच गई। मार्च में खुदरा मुद्रा स्फीति 8.31% थी। औद्योगिक उत्पादन में मार्च के महीने में 0.5% की कमी आई।
मौजूदा लोकसभा चुनाव अब तक का सबसे महंगा चुनाव
मौजूदा लोकसभा चुनाव अब तक का सबसे महंगा चुनाव साबित हुआ जिसमें 3426 करोड़ रूपए खर्च हुए। 2009 के लोकसभा चुनाव में खर्च की गई धनराशि से 131% ज्यादा रूपए मौजूदा लोकसभा चुनाव में खर्च किए गए
हाउ नेबर्स कंवर्ज द पॉलिटिक्स एंड इक्नॉमिक्स ऑफ रिजनेल्जिम का विमोचन
भारत के उप राष्ट्रपति एम. हामिद अंसारी ने पुस्तक हाउ नेबर्स कंवर्ज, द पॉलिटिक्स एंड इक्नॉमिक्स ऑफ रिजनेल्जिम का विमोचन किया। यह पुस्तक अफ़ग़ानिस्तान में भारत के राजदूत आई. पी. खोसला द्वारा लिखी गई है।
फारूक अब्दुल्ला फिर जेकेसीए के अध्यक्ष बने
केंद्रीय मंत्री फारूक अब्दुल्ला को कुछ असंतुष्ट सदस्यों के वाकआउट के बीच फिर जम्मू कश्मीर क्रिकेट संघ का अध्यक्ष चुन लिया गया है। अब्दुल्ला तीन साल तक पद पर रहेंगे।
एयरटेल ने श्रीकांत कारा को मानव संसाधन निदेशक नियुक्त किया
दूरसंचार कंपनी भारती एयरटेल ने श्रीकांत कारा को मानव संसाधन निदेशक नियुक्त किया है। वह भारत और दक्षिण एशिया का परिचालन कार्य देखेंगे
सहारा मामले की सुनवाई से अलग हुए न्यायमूर्ति खेहर
सुप्रीम कोर्ट में में सहारा समूह से संबंधित मामले में न्यायाधीश जे एस खेहर ने स्वयं को इस मामले की सुनवायी से अलग कर लिया जिसके बाद एक नयी पीठ गठित कर दी गई।
ऑक्सफोर्ड को पीछे छोड़ कैम्ब्रिज फिर बना ब्रिटेन का सर्वश्रेष्ठ विश्वविद्यालय
ब्रिटिश विश्वविद्यालयों की कंप्लीट यूनिवर्सिटी गाइड 2015 रैंकिंग में ब्रिटेन के कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय लगातार चौथे साल देश का सर्वश्रेष्ठ विश्वविद्यालय घोषित। ऑक्सफोर्ड दूसरे पायदान पर।
लोकसभा चुनाव: 66.38% वोटिंग के साथ भारत ने बनाया नया रिकॉर्ड
लोकसभा चुनाव में 66.38% वोटिंग के साथ भारत ने बनाया नया रिकॉर्ड। इससे पहले यह रिकॉर्ड साल 1984-85 में हुए लोकसभा चुनाव के नाम था, जब 64.01% वोटिंग हुई थी।
मणिपुर ने सीनियर राष्ट्रीय महिला फुटबाल प्रतियोगिता का ख़िताब जीता
मणिपुर ने गत चैंपियन ओडीशा को हराकर 20वीं सीनियर राष्ट्रीय महिला फुटबाल प्रतियोगिता का ख़िताब जीता। मणिपुर टीम की खिलाड़ी बाला देवी को प्लेयर ऑफ़ द टूर्नामेंट घोषित किया गया।
व्हिसलब्लोअर संरक्षण कानून पर लगी राष्ट्रपति की मुहर
भ्रष्टाचार उजागर करने वाले लोगों यानी व्सिहलब्लोअर्स की पहचान गुप्त रखने से जुड़े प्रावधान वाले व्हिसलब्लोअर संरक्षण अधिनियम, 2011 को राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने मंजूरी दे दी।
दुनिया के पहले बिजली से चलने वाले विमान ने भरी पहली उड़ान
एयरबस द्वारा निर्मित विश्व के पहले पूरी तरह से बिजली चालित विमान ई फैन ने सफलतापूर्वक उड़ान भरी। बिना रीचार्ज के यह विमान लगभग एक घंटे तक उड़ान भर सकता है और इससे एक हेयर ड्रायर से थोड़ा ही अधिक शोर होता है।
नासा ने अंतरिक्षीय धूल का किया निर्माण
नासा के वैज्ञानिकों ने पहली बार अंतरिक्ष में पाए जाने वाले वैसे धूलकण का निर्माण प्रयोगशाला में किया है जो अक्सर विशाल लाल तारों के चारों ओर नजर जाते हैं। किसी भी ग्रह के निर्माण में इन धूलकणों की भूमिका बेहद अहम मानी जाती है।
राफेल नडाल ने मैड्रिड ओपन टेनिस टूर्नामेंट 2014 का खिताब जीता
स्पेन के राफेल नडाल ने जापान के केई निशिकोरी को हराकर मैड्रिड ओपन टेनिस टूर्नामेंट-2014 के पुरुष एकल का खिताब जीता। इस के साथ ही नडाल मैड्रिड ओपन टेनिस टूर्नामेंट में चार खिताब जीतने वाले पहले खिलाड़ी बने।



No comments:
Post a Comment