Pankaj Current Affairs Contains All types Of Comptition Related News And Information. For IAS, PCS, BANK, SSC, RAILWAYS exam plz visit Blog Contains Current Affairs, Reasoning, Maths, Gk, English.

Breaking

Monday, May 26, 2014

Current Affair 25 May 2014

•खुफिया ब्यूरो (IB) के पूर्व निदेशक राजीव माथुर ने मुख्य सूचना आयुक्त का पदभार ग्रहण किया। राजीव माथुर ने सेवानिवृत हुई सुषमा सिंह का स्थान लिया। •घरेलू ई-रिटेलर कंपनी फ्लिपकार्ट ने देश के ई-कॉमर्स क्षेत्र में एक बड़ा कदम उठाते हुए ऑनलाइन फैशन रिटेलर मिन्त्रा का अधिग्रहण किया है। यह सौदा करीब 2,000 करोड़ रुपये में हुआ है। •नरेंद्र मोदी का फेसबुक पेज दुनिया के किसी भी निर्वाचित नेता के लिहाज से सबसे तेजी से बढ़ता फेसबुक पेज है और दुनियाभर के राजनेताओं में अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा के बाद उनके फॉलोअरों की संख्या दूसरी सबसे ज्यादा हो गई है। •नाइजीरियाई इस्लामी चरमपंथी समूह बोको हरम को संयुक्त राष्ट्र ने आतंकी संगठन घोषित किया। संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की अल कायदा प्रतिबंध कमेटी ने इस समूह को आतंकी संगठनों में सूचीबद्ध करते हुए इसपर प्रतिबंध लगाया। •मध्य लंदन में नीलामी गृह क्रिस्टी द्वारा की गई नीलामी में मैसूर के 18 वीं शताब्दी के मशहूर शासक टीपू सुल्तान की एक सोने की अंगूठी 1,45,000 पौंड में बिकी। इस अंगूठी पर देवनागरी लिपि में भगवान राम का नाम लिखा है। •जीवाश्म वैज्ञानिकों ने डायनासोर का विश्व का सबसे लंबा जीवाश्म अर्जेंटीना के पाटागोनिया क्षेत्र से प्राप्त किया। इस जीवाश्म की कुल लंबाई 40 मीटर से अधिक है जो अब तक प्राप्त डायनासोर के जीवाश्म का एक रिकार्ड है। •जिनेवा (स्विट्जरलैंड) में विश्व स्वास्थ्य संगठन के 67वें सम्मेलन का पूर्ण अधिवेशन संपन्न। वर्ष 2014 का विषय जलवायु और स्वास्थ्य के बीच संबंध। भारत की ओर से केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्यााण मंत्रालय के अपर सचिव (स्वास्थ्य) सीके मिश्रा ने भाग लिया। •शीर्ष खिलाड़ी साइना नेहवाल और पी वी सिंधु को उबेर कप बैडमिंटन टूर्नामेंट में कांस्य पदक। उन्हें पांच बार की चैम्पियन जापान से पहले सेमीफाइनल में 2-3 से शिकस्त झेलनी पड़ी।

No comments:

Post a Comment

Adbox