1)भारत की उस 13-वर्षीया लड़की का क्या नाम है जिसने 25 मई 2014 को माउण्ट एवरेस्ट फतेह करने वाली सबसे कम आयु कीमहिला होने का विश्व कीर्तिमान बनाया? –मालावथ पूर्णा– Malavath Poorna(मालावथ पूर्णा 25 मई की प्रात: 6 बजे एवरेस्ट की चोटी पर पहुँचने में सफल हुईं। वे तेलंगाना क्षेत्र के निज़ामाबाद जिले की निवासी हैं तथा उनके साथ आन्ध्र प्रदेशके खम्माम जिले के 16 वर्षीय साधनापल्ली आनंद कुमार भी एवरेस्ट पर चढ़ने में सफल हुए। इन दोनों से जुड़ी एक खासबात यह है कि दोनों ग्रामीणपरिवेश से आते हैं तथा आर्थिक रूप से बहुत सक्षम परिवारों से नहीं आते हैं। मालावथ पूर्णादलित परिवार से हैं तथा सरकारी स्कूल से शिक्षा प्राप्त कर रही हैं)……………………………………………………2)भारत की सुप्रसिद्ध एम्बेसडर (Ambassador) कार के इतिहास बनने का स्पष्ट प्रमाणउस समय सामने आया जब इस कार की निर्माता कम्पनी सी.के. बिड़ला समूह से सम्बद्ध हिन्दुस्तान मोटर्स (HM) ने24 मई 2014 को कार बनाने वाले कोलकाता के पास स्थित सबसे पुराने कारखाने में उत्पादन निलंबित कर दिया। यह कारखाना कौन सा है? –उत्तरपाड़ा – Uttarpara(एम्बेसडर कार एक समय भारतीय सड़कों की जीवन रेखा तथा राजनीतिक रसूखकी प्रतीक मानी जाती थी। लेकिन लगातार कम होती बिक्री के चलते कम्पनी ने अंतत: उत्तरपाड़ा कारखाने में उत्पादन निलंबित करने का फैसला लिया है जिसके कारण यहाँ काम कर रहे लगभग 2,500 की रोजी-रोटी के संकट के पैदा होने की स्थितियां पैदा हो गईं हैं। उल्लेखनीय है कि लगभग 6 दशक पहले एम्बेसडरकार जब बनना शुरू हुई थी तबयह भारत में बनने वाली पहली कार थी)……………………………………………………3)उत्तर प्रदेश की प्रसिद्ध आम-उत्पादन बेल्ट मलीहाबाद के उस प्रतिष्ठितआम उत्पादक का क्या नाम है जिन्होंने अपनी आम की एक नई विकसित संकर प्रजाति का नाम मनोनीत प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदीके नाम पर रखा है? –कलीमुल्लाह खान(अपने अद्वितीय आम की प्रजातियोंके विकास के ज्ञान के लिए भारत के चौथे सबसे बड़े नागरिक सम्मान“पद्मश्री” से सम्मानित कलीमुल्लाह खान ने 23 मई 2014 को आम की एक नई विकसित प्रजाति को “नमो आम” का नामप्रदान किया। इससे पहले कलीमुल्लाह खान एक पेड़ पर आम की 300 विभिन्न प्रजातियों कोउगाकर विश्व की नज़रों के सामने आ चुके हैं)……………………………………………………4)किस देश ने वर्ष 2014 का थॉमस कप (Thomas Cup) बैडमिण्टन खिताब जीता? –जापान(पहली बार इस प्रतिष्ठित खिताब के फाइनल में पहुँचे जापान ने फाइनल में मलेशिया को एक कड़े मुकाबले में 3-2 से हराकर यह खिताब अपने नाम किया। इससे पहले जापान ने 23 मई को बैडमिण्टन जगत के बादशाह चीन को सेमीफाइनल मेंहराकर बड़ा उलटफेर किया था। थॉमस कप विश्व में पुरुषों की टीम बैडमिण्टनका सर्वोच्च खिताब माना जाता है। इसका आयोजन भारत में पहली बार हुआ तथा ये आयोजन नई दिल्ली स्थित सीरी फोर्ट स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में किया गया)……………………………………………………5)किस देश ने वर्ष 2014 का उबेर कप (Uber Cup) जीता, जोकि महिला बैडमिण्टन मेंटीम स्पर्धा का सर्वोच्च खिताब माना जाता है? –चीन(25 मई 2014 को आयोजित फाइनल में चीन ने जापान को 3-1 से हराकर अपना खिताब बरकरार रखा। इसके साथ चीन अब तक 13 बार उबेर कप जीत चुका है जोकि एक रिकॉर्ड है। उबेर कप महिला टीम बैडमिण्टनका सर्वोच्च खिताब माना जाता है। इसका आयोजन भारत में पहली बार हुआ तथा ये आयोजन नई दिल्ली स्थित सीरी फोर्ट स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में किया गया)……………………………………………………6)25 मई 2014 कोसम्पन्न हुई मोनाको फार्मूला वन ग्रां प्री का खिताब किसने जीता? –जर्मनीके निको रोसबर्ग ने(रोसबर्ग ने अपनी टीम मर्सिडीज़ के लिए फिर एक शानदार जीत दर्ज की। उन्हीं की टीम के लुइस हैमिल्टन (ब्रिटेन) को दूसरा स्थान मिला जबकि रेड बुल टीम के डेनियल रिकियार्डो (ऑस्ट्रेलिया) तीसरे स्थान पर रहे। भारतीय टीम फोर्स इण्डियाके जर्मन चालक निको हल्केनबर्ग पाँचवे स्थान पर रहे। इस जीतके साथ निको रोसबर्ग ने अपनी टीम के साथी चालक हैमिल्टन पर एक बार फिर बढ़तकायम कर ली। उल्लेखनीय है कि इस बार का फार्मूला वन सीज़न पूरी तरह से मर्सिडीज़ टीम के नाम रहाहै)……………………………………………………7)24 मई 2014 कोकिस क्लब ने वर्ष 2013-14 का चैम्पियन्सट्रॉफी खिताब जीत लिया? –रियाल मैड्रिड– Real Madrid (स्पेन के इस सुप्रसिद्ध क्लब ने फाइनल में लिस्बन में एटलेटिको मैड्रिड को 4-1से हराया। इस जीत ने रियाल मैड्रिड का वर्षों पुरानाखिताबी सूखा भी समाप्त कर दिया क्योंकि क्लब ने इससे पहले वर्ष 2001-02 में ये खिताब जीता था)
Monday, May 26, 2014
Current Affairs 26 May 2014
About Pankaj Pathak Bhardwaj
Soratemplates is a blogger resources site is a provider of high quality blogger template with premium looking layout and robust design. The main mission of templatesyard is to provide the best quality blogger templates.
Latest
Labels:
Current Affairs,
Hindi,
Latest
Subscribe to:
Post Comments (Atom)



No comments:
Post a Comment