Pankaj Current Affairs Contains All types Of Comptition Related News And Information. For IAS, PCS, BANK, SSC, RAILWAYS exam plz visit Blog Contains Current Affairs, Reasoning, Maths, Gk, English.

Breaking

Wednesday, May 7, 2014

Current Affairs 6-7 May

1)भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) ने 6 मई 2014को जारी अपने नए दिशानिर्देश में अल्प-व्यस्कों (minors) को स्वतंत्र रूप से बैंक खातों के संचालन की अनुमति प्रदान कर दी। यह अनुमति देश में वित्तीय समावेशन (financial inclusion) की प्रक्रिया को मजबूत करने और ऐसे खोले गए खातों में समरूपता (uniformity) लाने के लिए प्रदान की गई है। RBI ने अपने इस दिशानिर्देश में अल्प-व्यस्कों की न्यूनतम आयु कितनी होने का उल्लेख किया है? –दस वर्ष से ऊपर(RBI द्वारा जारी इस नए दिशानिर्देश के अनुसार 10 वर्ष से ऊपर की आयु के अल्प-व्यस्क बैंक खातों को खोल सकेंगे, इनका संचालन कर सकेंगे तथा बैंक से सम्बन्धित अन्य सुविधाओं जैसे ATM और चैक-बुक का इस्तेमाल कर सकेंगे।का यह कदम देश में वित्तीय साक्षरता (financial literacy) को बढ़ाने के एक प्रभावी कदम के रूप में भी देखा जा रहा है)…………………………………………..2)सर्वोच्च न्यायालयने 6 मई 2014 को दिए अपने एक दूरग्रामी प्रभाव वाले आदेश में कहा कि प्राथमिक शिक्षा प्रदान करने के लिए सरकारें किसी भाषाई अल्पसंख्यक वर्ग पर अपनी मातृ-भाषा नहीं थोंप सकती है। सर्वोच्च न्यायालय की पीठ ने इस सम्बन्ध में जुड़े किस राज्य के मामलों पर विचार करते हुए यह आदेश दिया? –कर्नाटक(मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति आर.एम. लोढ़ा की अध्यक्षता वाली 5-सदस्यीय पीठ ने कर्नाटक सरकार के वर्ष 1994 के उन दो आदेशों को चुनौती देने वाली याचिका की सुनवाई करते हुए दिया जिसमें राज्य सरकार ने कक्षा एक से छठीं तक की पढ़ाई कराने के लिए मातृ-भाषा या क्षेत्रीय भाषा को अनिवार्य करने की बात कही थी)…………………………………………..3)भारत के पहले विमानवाहक पोत (aircraft carrier) INS विक्रांत को कबाड़ में बेचे जाने से रोकने के लिए सर्वोच्च न्यायालय ने 5 मई 2014 को ऐसा करने पर अस्थाई रोक लगा दी। न्यायालय ने यह आदेश किस सामाजिक कार्यकर्ता की याचिका पर दिया? –किरण पैगानकर(किरण पैगानकर तथा उनके अन्य सहयोगियों द्वारा चलाई जा रही “सेव विक्रांत कमेटी”(‘Save Vikrant Committee’ की एक याचिका पर सर्वोच्च न्यायालय ने यह आदेश दिया। 1971 के भारत-पाक युद्ध में भूमिका निभाने वाले भारत के इस पहले विमान-वाहक पोत को 17 मई को मुम्बई स्थित कबाड़ कम्पनी IB कामर्शियल प्राइवेट लिमिटेड को सौंपा जाना था जो इसे काटकर कबाड़ में परिवर्तित करने वाला था)…………………………………………..4)4 मई 2014 को पनामा (Panama) में हुए राष्ट्रपति चुनाव में किस प्रत्याशी को विजेता घोषित किया गया?-जुआन कार्लोस वरेला – Juan Carlos Varela(कार्लोस वरेला इस समय पनामा के उप-राष्ट्रपति हैं तथा वे अब 1 जुलाई2014 को अपना पद ग्रहण करेंगे। उल्लेखनीय है कि वरेला की इस जीत से उनके एक समय निकट सहयोगी रहे राष्ट्रपति रिकार्डो मार्टिनेली (Ricardo Martinelli) के उस प्रयास को धक्का लगा जिसके तहत वे अपने पसंद के व्यक्ति को इस पद पर बैठाना चाहते थे)…………………………………………..5)6 मई 2014 को किसे राजस्थान क्रिकेट संघ (RCA) का नया अध्यक्ष चुना गया, जिसके कुछ ही घण्टे के भीतर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने राजस्थान क्रिकेट संघ को निलंबित करने की घोषणा कर दी? –ललित मोदी(ललित मोदी IPL के पहले कमिशनर थेतथा लम्बे समय से उनका BCCI से विवाद चल रहा है। BCCI ने राजस्थान क्रिकेट संघ को निलंबित करने के साथ ही उसका कामकाज देखने के लिए एक अंतरिम समिति गठित करने की घोषणा कर दी। उल्लेखनीय है कि राजस्थान क्रिकेटसंघ का चुनाव पिछले साल दिसम्बर में आयोजित किया गया था लेकिन सर्वोच्च न्यायालय के एक निर्देश पर परिणाम को घोषित करने पर रोक लगा दी गई थी। काफी विवाद के बाद न्यायालय द्वारा नियुक्त एक प्रेक्षककी निगरानी में उस चुनाव के नतीजे को 6 मई को घोषित किया गया। इस चुनाव में ललित मोदी की एक-तरफाजीत हुई और उन्हें 33 में से 24 मत मिले जबकि उनके प्रतिद्वन्दी रामपाल शर्मा को मात्र 5 मत मिले)…………………………………………..6)शैफील्ड में आयोजित विश्व स्नूकरचैम्पियनशिप के फाइनल में पाँच बार के चैम्पियन रॉनी ओ सलीवन (Ronnie O’Sullivan) को हराकर किसने खिताब अपने नाम किया? –मार्क सेल्बी – Mark Selby(सेल्बी ने सलीवन को 18-14 से हराकर पहली बार विश्व स्नूकर चैम्पियनशिप जीतने का कारनामा किया। उल्लेखनीय है कि सलीवन इस फाइनल मुकाबले में एक दिन पहले 10-7 से आगे चल रहे थे लेकिन अंतिम दिन वे दबाव का शिकार हो गए तथा अपनी बढ़त कालाभ नहीं उठा पाए)…………………………………………..7)पाकिस्तान की संसद नेशनल एसेम्बली ने वीडियो शेयरिंग वेबसाइट यूट्यूब (YouTube) पर लगे एक प्रतिबन्ध को 6 मई 2014 को वापस लेने की घोषणा कर दी। इस्लाम-विरोधी सामग्री साइटपर प्रदर्शित करने के लिए पाकिस्तान ने अब तक यूट्यूब पर कितनी बार प्रतिबन्धलगाया है? –तीन बार

No comments:

Post a Comment

Adbox