Pankaj Current Affairs Contains All types Of Comptition Related News And Information. For IAS, PCS, BANK, SSC, RAILWAYS exam plz visit Blog Contains Current Affairs, Reasoning, Maths, Gk, English.

Breaking

Tuesday, May 6, 2014

Current Affairs 6 May 2014

•भारत में अक्षय ऊर्जा के चलाने वाले अनिल राजवंशी यूनिवर्सिटी ऑफ फ्लोरिडा के सर्वोच्च पुरस्कार अलुमनस अवार्ड से सम्मानित। अमेरिका में भारतीय इंजीनियर अनिल राजवंशी अलुमनस अवार्ड पाने वाले पहलेभारतीय बने। •भारत ने स्वदेशी हवा से हवा में मार करने में सक्षम अस्त्र मिसाइल का सुखोई 30 से सफलपरीक्षण किया। इस मिसाइल को रक्षा अनुसंधानएवं विकास संगठन (डीआरडीओ) ने तैयार किया है। डीआरडीओ के प्रमुख अविनाश चंदर है। •उत्तर पश्चिमी चीन में उच्च गति ट्रेन के लिए दुनिया की सबसे ऊंची सुरंग प्रारंभ की गयी। यह सुरंग 3607.4 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है। कुल 16.3 किलोमीटर लंबी यह सुरंग गान्सू प्रांत और झिंजियांग प्रांतों से जोड़ती है।• •घरेलू स्तर पर मोबाइल उपकरण बनाने वाली कंपनी व्हाम मोबाइल्स ने वेस्टइंडीज के क्रिकेटर क्रिस गेल को ब्रांड एम्बैसडर बनाया है। •भारत सरकार के जैव प्रौद्योगिकी विभाग के सचिव डॉ. कृष्णास्वामी विजय राघवन को अमेरिका के नेशनल एकेडमी ऑफ साइंसेज (USNAS)का एक विदेशी सहयोगी निर्वाचित किया गया। •तुर्की के पत्रकार अहमत सिक को वर्ष 2014 केयूनेस्को गिलेरमो कानो वर्ल्ड प्रेस फ्रीडम पुरस्कार प्रदान किया गया। यूनेस्को के महानिदेशक इरिना बोकोवा है। •यूएस ग्रीन बिल्डिंग काउंसिल रिपोर्ट के अनुसार लीडर्स इन एनर्जी एंड इनवायरनमेंटल डिजाइन (एलईईडी) में शीर्ष 10 देशों में की सूची में भारत तीसरे स्थान पर। कनाडा पहले स्थान पर जबकि चीन दूसरे स्थान पर है। •सानिया मिर्जा और कारा ब्लैक की जोड़ी ने डब्ल्यू टी ए पुर्तगाल ओपन टेनिस महिला डबल्स का खिताब जीता। इस सीजन में सानिया औरकारा की जोड़ी को यह पहला खिताब मिला। •अमेरिकी सीनेट ने भारतीय-अमेरिकी मनीष शाह को इलिनोइस प्रांत के संघीय न्यायाधीश बनाने को मंजूरी दी। इस तरह शाह अमेरिका के 5 वें सबसे बड़ी आबादी वाले राज्य के पहले दक्षिण अमेरिकी संघीय न्यायाधीश होंगे।

No comments:

Post a Comment

Adbox