1)अंतर्राष्ट्रीय ऑलम्पिक समिति (IOC) ने किस संगठन के साथ एक ऐतिहासिक समझौता हाल ही में किया है जिसके तहत खेल की शक्ति का सदुपयोग विश्व में शांति और आर्थिक प्रगति के लिए किए जाने का लक्ष्य तय किया गया है? –संयुक्त राष्ट्र संघ – UNO(अपने-अपने क्षेत्रों की इन दो दिग्गज संस्थाओं के इस समझौते को आपसी सहयोग बढ़ाने की दिशा में एक नए अध्याय के तौर पर देखा जा रहा है। इस समझौते के अंतर्गत अंतर्राष्ट्रीय ऑलम्पिक संघ, देशों के राष्ट्रीय ऑलम्पिक संघों, अंतर्राष्ट्रीय खेल महासंघों, खेल आयोजन समितियों और अंतर्राष्ट्रीय एथलीटों तथा संयुक्तराष्ट्र संघ के 193 सदस्य राष्ट्रों, उसकी तमाम एजेंसियों, प्रतिनिधियों तथा गुडविल एम्बेसडरों को एक सूत्र में पिरो कर साझा खेल मुहिमों को चलाने के लिए कमर कसी गई है)………………………………………..2)भारत की तीन अग्रणीटेलीकॉम सेवा प्रदत्ता कम्पनियों को टेलीकॉम विवाद निपटारा अपीलीय ट्रायब्यूनल (TelecomDispute Settlement Appellate Tribunal – TDSAT) ने अंतर-सर्किल 3G रोमिंग सेवाओं पर एक बड़ी राहत 29 अप्रैल 2014 के अपने आदेश में दी। उल्लेखनीय है कि दूरसंचार विभाग ने मार्च 2013 में अपने आदेश में इन ऑपरेटरों को उन सर्किलों में 3G रोमिंग सेवा प्रदान करने से रोकने को कहा था जिन सर्किलों में उन्हें स्पैक्ट्रम प्राप्त नहीं है। ये तीन टेलीकॉम सेवा प्रदत्ता कम्पनियाँ कौन सी हैं? –एयरटेल, आइडिया सैल्यूलर और वोडाफोन(उल्लेखनीय है कि एयरटेल, आइडिया सैल्यूलर और वोडाफोनने एक समझौता कर एक दूसरे के स्पैक्ट्रमका इस्तेमाल कर पूरे देश में अंतर-सर्किल रोमिंग सेवा प्रदान करने की घोषणा की थी। ऐसा इसलिए था क्योंकि इनमें से किसी भी एक दूरसंचार सेवा प्रदत्ता कम्पनी को अखिल भारतीय स्पैक्ट्रम नहीं मिला था। हालांकि TDSAT ने अपने इस आदेश में यह राहत अन्य सेवा प्रदत्ताओं को प्रदान करने की बात भी कही है)………………………………………..3)किस भारतीय मूल के बिज़नेस लीडर को 29 अप्रैल 2014 को नोकिया (Nokia) का नया CEO और अध्यक्ष नियुक्त किया गया? –राजीव सूरी(हाल ही में अपना मोबाइल फोन कारोबर माइक्रोसॉफ्ट को बेचने वाली फिनलैण्डकी इस प्रसिद्ध कम्पनी ने अंतरिम CEO के रूप में कार्यकर रहे रिस्टो सिलासमा (Risto Siilasmaa) के स्थान परराजीव सूरी की नियुक्ति की है)………………………………………..4)भारत की पूँजी बाजार नियामक संस्थाSEBI द्वारा हाल ही में जारी आंकड़ों के अनुसार पिछले वित्तीय वर्ष (2013-14) के दौरान लगभग कितने निवेशकोंने भारतीय म्यूचुअल फण्ड बाजार से अपना निवेश बाहर लिया है? –33 लाख(SEBI द्वारा इस सम्बन्ध में जारी आंकड़े के अनुसार वर्ष 2013-14 के दौरान 44 विभिन्न म्यूचुअल फण्ड कम्पनियों से जुड़े कुल निवेश फोलियो की संख्या 3.95 करोड़ थी जबकि इससे पहले के वित्त वर्ष (2012-13) के दौरान यह संख्या 4.28 करोड़ थी। भारत केम्यूचुअल फण्ड बाजारमें निवेशकों के कम होने का यह लगातार पाँचवां साल रहा तथा इसके पीछे मुख्य कारण इक्विटी बाजार में हुई जबरदस्त उठापटक रही)………………………………………..5)कौन सा सुप्रसिद्ध अमेरिकी बैंक उस समय चर्चा में आया जब उसके द्वारा गलत गणना किए जाने के कारण हाल ही में उसके पूँजी स्तर में 4 अरब डॉलर की कमी दर्ज की गई? –बैंक ऑफ अमेरिका(बैंक ऑफ अमेरिका (BoA) अमेरिका का दूसरा सबसे बड़ा बैंक है। इस बैंक ने 28 अप्रैल 2014 को घोषणाकी कि देश की प्रतिभूति नियामक संस्था ने उसके बाय-बैक तथा लाभांश जारी करने की कोशिश को उस समय निलंबित कर दिया जब यह तथ्य सामने आया कि गलत गणना किए जाने के कारण गलती से बैंक की पूँजी में 4 अरब डॉलर की कमी दर्ज की गई है)………………………………………..6)भारतीय वायुसेना (IAF) के पूर्व प्रमुख नॉर्मन अनिल कुमार ब्राउने (Norman Anil Kumar Browne) को हाल ही में किस देश में भारत का नया राजदूत नियुक्त किया गया है?–नॉर्वे(उल्लेखनीय है कि ब्राउने ने 31 जुलाई 2011 से 31 दिसम्बर 2013 तक वायुसेना प्रमुख के रूप में अपने कर्तव्यों को निभायाथा। वे आर.के. त्यागी का स्थान लेंगे)
Sunday, May 4, 2014
Tags
About Pankaj Pathak Bhardwaj
Soratemplates is a blogger resources site is a provider of high quality blogger template with premium looking layout and robust design. The main mission of templatesyard is to provide the best quality blogger templates.
Subscribe to:
Post Comments (Atom)



No comments:
Post a Comment