Pankaj Current Affairs Contains All types Of Comptition Related News And Information. For IAS, PCS, BANK, SSC, RAILWAYS exam plz visit Blog Contains Current Affairs, Reasoning, Maths, Gk, English.

Breaking

Wednesday, June 25, 2014

14 -15 june 2014 Current Affairs


Washington Accord
1) 13 जून 2014 को भारत वाशिंग्टन एकॉर्ड – Washington Accord (वाशिंग्टन संधि) को स्वीकार करने वाले 17 चुनिंदा देशों के समूह में शामिल हो गया जिन्होंने इस संधि के स्थायी सदस्यों के तौर पर इस पर हस्ताक्षर किए हैं। वाशिंग्टन एकॉर्ड का सम्बन्ध किस विषय से है? – इंजीनियरिंग शिक्षा एवं इंजीनियर्स के परस्पर आदान-प्रदान से (उल्लेखनीय है कि वाशिंग्टन एकॉर्ड विश्व के सर्वप्रमुख देशों के बीच एक समझौता है जिसके तहत इंजीनियरिंग की शिक्षा का उच्च स्तर बनाए रखने तथा इंजीनियर्स का परस्पर आवागमन (mobility of engineers) सुनिश्चित करने के लिए एक घोषणापत्र तैयार किया गया है। इसमें सदस्य देशों से इंजीनियरिंग शिक्षा में उच्च स्तर के मानकों और मान्यता सम्बन्धी नियमों का पालन करने की अपेक्षा की जाती है)
………………………………………….
2) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 14 जून 2014 को भारत के अब तक के सबसे विशाल विमानवाहक पोत INS विक्रमादित्य को देश को समर्पित किया। लगभग 15,000 करोड़ रुपए की लागत में रुस से खरीदे गए इस पोत को रूसी नौसेना में एडमिरल गोर्शकोव (Admiral Gorshkov) के नाम से जाना जाता था। लेकिन इस पोत का प्रारंभिक नाम क्या था जब इसे कीव (Kiev) श्रेणी के विमानवाहक क्रूज़र के रूप में पूर्ववर्ती सोवियत नौसेना में शामिल किया गया था? – “बाकू” – “Baku” (“बाकू” को सोवियत संघ की नौसेना में 20 दिसम्बर 1987 में शामिल किया गया था। लेकिन बाद में 7 नवम्बर 1990 को इसका नाम सोवियत एडमिरल सर्गेई जॉर्जीएविच गोर्शकोव (Admiral Sergey Georgiyevich Gorshkov) के नाम पर एडमिरल गोर्शकोव रख दिया गया था। 1996 में बढ़ते खर्चों के मद्देनज़र इस पोत को सेवा से बाहर कर दिया गया था)
………………………………………….
3) महाराष्ट्र सरकार ने 13 जून 2014 को देश के सबसे अधिक जनसंख्या वाले जिले थाणे (Thane) को विभाजित कर इससे एक नया जिला संस्थापित करने की घोषणा की। संस्थापित करने वाले इस जिले का क्या नाम है? – पालघर (पालघर सृजित किए जाने वाले इस नए जिले का मुख्यालय होगा तथा इसमें 8 तालुके होंगे। वहीं अधिशेष थाणे जिले में थाणे शहर समेत 7 तालुके होंगे। थाणे जिले का एक बड़ा भाग आदिवासी जनसंख्या और गहन वनों से भरा हुआ है। यह क्षेत्र प्रशासकों के लिए पुराने समय से चुनौती बना हुआ है। अब ये आदिवासी क्षेत्र पालघर जिले के तहत आ जायेगा)
………………………………………….
4) नर्मदा नियंत्रण प्राधिकरण (NCA) ने 12 जून 2014 को नर्मदा बाँध की ऊँचाई को 121.9 मीटर से बढ़ाकर 138.7 मीटर करने की राज्य सरकार की पुरानी मांग को अपनी मंजूरी प्रदान कर दी। इस ऊँचाई पर पहुँच जाने के बाद नर्मदा बाँध विश्व का दूसरा सबसे बड़ा कंक्रीट गुरुत्वाकर्षण वाला बाँध (आयतन के आधार पर) – (second largest concrete gravity dam (by volume)) हो जायेगा। इस पैमाने पर विश्व का सबसे बड़ा बाँध कौन सा है? – अमेरिका का ग्राण्ड कौली (Grand Coulee) बाँध (उल्लेखनीय है कि नर्मदा बाँध की ऊँचाई बढ़ाए जाने का लाभ जल-विद्युत उत्पादन में वृद्धि तथा जल आपूर्ति में अधिकता के रूप में मिलेगा। ये लाभ न सिर्फ गुजरात, बल्कि राजस्थान, महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश जैसे उसके पड़ोसी राज्यों को भी मिलेगा। हालांकि बाँध की ऊँचाई बढ़ाए जाने के निर्णय का विरोध नर्मदा बचाओ आंदोलन (NBA) की नेता मेधा पाटकर ने करने की घोषणा की है)
………………………………………….
5) महाराष्ट्र सरकार ने 13 जून 2014 को राज्य के किस समुदाय को नौकरियों और शिक्षा में 20% अतिरिक्त आरक्षण देने के प्रस्ताव को अपनी मंजूरी प्रदान कर दी जिससे समुदाय का कुल आरक्षण 72% हो गया है? – मराठा समुदाय (मराठा समुदाय राज्य का शक्तिशाली समुदाय है तथा इसका कुल जनसंख्या में 30% हिस्सा है)
………………………………………….
6) गत चैम्पियन स्पेन को FIFA विश्वकप 2014 में नीदरलैण्ड के हाथों 5-1 की शर्मनाक हार 13 जून 2014 को झेलनी पड़ी। स्पेन ने विश्व कप में 5 अथवा इससे अधिक गोल सिर्फ एक बार खाए हैं। ये कब हुआ था? – 1950 के विश्व कप (ब्राज़ील में हुए इस विश्व कप में मेजबान ब्राज़ील ने स्पेन को 6-1 से हराया था। स्पेन के लिए हार इसलिए भी शर्मनाक रही क्योंकि वह 2010 का विश्व चैम्पियन होने के साथ-साथ 2012 का यूरो चैम्पियन भी है और उसकी रक्षा पंक्ति वर्तमान में विश्व में सर्वश्रेष्ठ मानी जाती है)
………………………………………….
7) भारत ने FIH हॉकी विश्व कप में अपना अभियान 14 जून 2014 को खेले गए अपने अंतिम मैच के साथ पूरा किया। इस विश्व कप में भारत को क्या स्थान हासिल हुआ? – नौवाँ (भारत ने नौवें और दसवें स्थान के लिए हुए मैच में हेग (नीदरलैण्ड) स्थित क्योसेरा स्टेडियम में दक्षिण कोरिया को 3-0 से हराकर नौवाँ स्थान हासिल किया। लेकिन भारत का यह स्थान 2010 में नई दिल्ली में हुए विश्व कप में उसके आठवें स्थान से एक पायदान नीचा है)


No comments:

Post a Comment

Adbox