1) गत चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया ने पुरुष हॉकी विश्व कप का खिताब मेजबान नीदरलैण्ड्स की टीम को 15 जून 2014 को खेले फाइनल में 6-1 से हरा कर जीत लिया। इस जीत के साथ ऑस्ट्रेलिया अब तक यह खिताब कितनी बार जीत चुका है? – तीन बार (इससे पहले उसने 1986 और 2010 में भी विश्व कप का खिताब जीता था। वहीं तीसरे स्थान के लिए हुए मैच में अर्जेन्टीना ने इंग्लैण्ड को 2-0 से हराकर कांस्य पदक हासिल किया। भारत को प्रतियोगिता में नौवां स्थान मिला था जब उसने दक्षिण कोरिया को नौवें और दसवें स्थान के लिए हुए मैच में 3-0 से हराया था। उल्लेखनीय है कि पुरुष हॉकी विश्व कप का आयोजन 31 मई से 15 जून 2014 के बीच द हेग (नीदरलैड्स) में किया गया था तथा ये इस विश्व कप का 13वाँ संस्करण था)
………………………………………..
2) मेजबान नीदरलैण्ड्स की टीम ने किस टीम को हराकर महिलाओं के हॉकी विश्व कप का खिताब 14 जून 2014 को जीता? – ऑस्ट्रेलिया (इस जीत के साथ नीदरलैण्ड्स 13 महिला हॉकी विश्व कप में से रिकॉर्ड 7 खिताब अपने नाम कर चुका है। उल्लेखनीय है कि महिलाओं के हॉकी विश्व का आयोजन भी पुरुष हॉकी विश्व कप के साथ द हेग (नीदरलैण्ड्स) में किया गया था। महिला विश्व कप में भी अर्जेन्टीना तीसरे स्थान पर रहा। अर्जेन्टीना की टीम ने महिला विश्व कप में प्रथम तीन टीमों में अपना स्थान बनाए रखने के सिलसिले को एक बार फिर बनाए रखा। उसने 2006 में जहाँ तीसरा स्थान हासिल किया था वहीं 2002 और 2010 में उसने खिताब जीता था)
………………………………………..
3) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अपना पद ग्रहण करने के बाद अपनी पहली विदेश यात्रा पर किस देश में 15 जून 2014 को पहुँचे? –भूटान (मोदी 15 जून को अपनी दो-दिवसीय आधिकारिक यात्रा पर भूटान की राजधानी थिम्पू पहुँचे। मोदी ने भूटान को अपनी पहली विदेशी यात्रा के तौर पर चुने जाने के सम्बन्ध में कहा कि भारत और भूटान के विशेष सम्बन्धों के परिप्रेक्ष्य में भूटान का चुनाव हर लिहाज से यथोचित था)
………………………………………..
4) सुप्रसिद्ध पत्रकार शेखर गुप्ता किस प्रमुख समाचार-पत्र के प्रमुख संपादक के तौर पर उसका नेतृत्व कर रहे थे, जिससे उन्होंने 15 जून 2014 को आधिकारिक रूप से इस्तीफा दे दिया? – द इण्डियन एक्सप्रेस – The Indian Express (उल्लेखनीय है कि पिछले की वर्षों से द इण्डियन एक्सप्रेस के एडिटर-इन-चीफ के तौर पर इस अंग्रेजी अखबार से जुड़े शेखर गुप्ता के स्थान पर 16 जून 2014 से राज कमल झा को नियुक्त किया गया है। राज कमल झा अभी तक अखबार के संपादक (Editor) थे। वहीं प्रबन्ध संपादक (Managing Editor) के तौर पर काम संभाल रहे उन्नी राजेन शंकर को संपादक नियुक्त किया गया है। शेखर गुप्ता इस समाचार पत्र में छपने वाले अपने स्तंभ “नेशनल इंट्रेस्ट” (“National Interest”) और “वॉक द टॉक” (“Walk the Talk”) के लिए प्रसिद्ध थे। “वॉक द टॉक” को एक टॉक-शो के तौर पर NDTV पर प्रसारित किया जाता है)
………………………………………..
5) 14 जून 2014 को किसे फिनलैण्ड के नए प्रधानमंत्री के तौर पर चुना गया? – एलेक्ज़ेण्डर स्ट्ब – Alexander Stubb(एलेक्ज़ेण्डर स्ट्ब अभी तक देश के विदेश व्यापार मंत्री थे तथा वे अप्रैल 2014 में प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा देने वाले यिर्की कांटें (Jyrki Katainen) का स्थान लेंगे। उल्लेखनीय है कि एलेक्ज़ेण्डर स्ट्ब फिनलैण्ड के सत्ताधारी 5 पार्टियों के गठबन्धन की प्रमुख पार्टी नेशनल कोएलीशन पार्टी (National Coalition Party) का प्रतिनिधित्व करते हैं। उनका चुनाव पार्टी के आंतरिक कांग्रेस चुनाव के माध्यम से किया गया जिसमें उन्होंने 500 मत प्राप्त कर 349 मत प्राप्त करने वालीं पॉला रिसिको (Paula Risikko) को पराजित किया)
………………………………………..
6) विश्व की उस पहली सुपरसॉनिक कार का क्या नाम है जिसकी अधिकतम गति 1,000 मील प्रति घण्टा (1,609 किमी प्रति घण्टा) होगी और जिसका अनावरण 13 जून 2014 को ब्रिटेन के ब्रिस्टल में किया गया? - ब्लडहाउण्ड SSC – Bloodhound SSC (यह क्रांतिकारी कार 2015 और 2016 में इस अकल्पनीय गति पर सफर करने का प्रयास दक्षिणी अफ्रीकी मरुस्थल क्षेत्र में करेगी। कार्बन फाइबर के 5 प्रकारों और दो विभिन्न प्रकार के रेसिनों के इस्तेमाल से हाथ से निर्मित इस कार को ब्रिटिश रॉयल एयर फोर्स के पायलट एण्डी ग्रीन (Andy Green) चलायेंगे)





No comments:
Post a Comment