1) अमेरिका की विश्व प्रसिद्ध नेशनल बॉस्केटबॉल एसोसिएशन (NBA) का वर्ष 2014 का खिताब किस टीम ने 15 जून 2014 को जीता – सेन एंटोनियो स्पर्स – San Antonio Spurs (सेन एंटोनियो स्पर्स ने बेस्ट ऑफ सेवन पद्धति पर आधारित फाइनल को पांचवें मैच में ही 4-1 के अंतर से जीत लिया। उसने इस पाँचवें मैच में अपने फाइनल के प्रतिद्वन्दी मियामी हीट (Miami Heat) को 104-87 से हराया। यह सेन एंटोनियो स्पर्स के लिए पाँचवां खिताब था। उसने इससे पहले 1999, 2003, 2005 और 2007 में यह प्रतिष्ठित खिताब जीता है। इस जीत के साथ सेन एंटोनियो स्पर्स ने लगातार दो सालों (2012 और 2013) से खिताब जीतने के क्रम को भी तोड़ दिया)
……………………………………………
2) पाकिस्तानी सेना द्वारा अफगानिस्तान की सीमा से सटे हिंसाग्रस्त उत्तरी वजीरिस्तान क्षेत्र में आतंकियों को बाहर निकालने के लिए 15 जून 2014 से शुरू किए गए एक बड़े ऑपरेशन को क्या नाम दिया गया है? – ज़र्ब-ए-अज़्ब – ‘Zarb-e-Azb’, जिसका अर्थ है ’पैगम्बर की तलवार का वार’ (एक सप्ताह पहले अपने सबसे बड़े हवाईअड्डे कराची पर आतंकियों द्वारा अंजाम दिए गए दो हमलों की प्रतिक्रिया के तौर पर पाकिस्तानी सेना ने 15 जून से उत्तरी वजीरिस्तान में छुपे आतंकियों पर एक बड़ा हमला अंजाम दिया। आतंकियों से शांति वार्ता के पक्षधर रहे पाकिस्तानी प्रधानमंत्री नवाज शरीफ पर आतंकियों पर एक बड़ा हमला करने का दबाव पाकिस्तानी सेना के साथ-साथ अमेरिका से भी पड़ रहा था। 16 जून 2014 को पाकिस्तानी सेना द्वारा की गई घोषणा के अनुसार इस हमले में 27 आतंकियों को मौत के घाट उतार दिया गया है)
……………………………………………
3) खाद्य पदार्थों तथा ईंधन के मूल्यों में लगातार वृद्धि के चलते मई 2014 के अंत में थोक मूल्य सूचकांक (WPI) ने 5-माह के उच्च-स्तर को छू लिया। यह सूचकांक इस माह के अंत में कहाँ तक पहुँच गया, जिसके सम्बन्ध में 16 जून 2014 को केन्द्र सरकार ने घोषणा की – 6.01% (उल्लेखनीय है कि अप्रैल 2014 के दौरान 5.20% था। केन्द्र सरकार द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार मुख्य मुद्रास्फीति (Core inflation) 3.8% रही जबकि पिछले माह ये 3.4% थी। वहीं प्राथमिक वस्तु मुद्रास्फीति (Primary article inflation) पिछले माह के 7.06% के मुकाबले 8.58% रही। खाद्य मुद्रास्फीति (Food article inflation) की दर पिछले माह के 8.64% के मुकाबले मई 2014 के दौरान 9.50% पर पहुँच गई जबकि गैर-खाद्य उत्पाद सूचकांक (Non-food article index) में मई के दौरान 1.5% की वृद्धि हुई)
……………………………………………
4) संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार उच्चायुक्त (United Nations High Commissioner for Human Rights) के रूप में किसकी नियुक्ति को संयुक्त राष्ट्र महासभा (UN General Assembly) ने अपनी स्वीकृति 16 जून 2014 को प्रदान कर दी –जॉर्डन के प्रिंस जायद अल हुसैन (जायद अल हुसैन संयुक्त राष्ट्र में जॉर्डन के राजदूत हैं और काफी समय से अपने देश के राजनयिक रहे हैं। वे इस पद को 1 सितम्बर 2014 को ग्रहण करेंगे और नवि पिल्लै का स्थान लेंगे। उल्लेखनीय है कि जायद अल हुसैन संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार उच्चायुक्त के पद पर पहुँचने वाले पहले मुस्लिम और अरब व्यक्ति होंगे)
……………………………………………
5) 15 जून 2014 को अंतर्राष्ट्रीय फुटबॉल में एक अहम पड़ाव तब आया जब FIFA विश्व कप में पहली बार एक गोल का निर्णय देने के लिए गोल-लाइन तकनीक (Goal-line technology) का इस्तेमाल किया गया। यह ऐतिहासिक गोल किस टीम को प्रदान किया गया? – फ्रांस (फ्रांस गोल-लाइन तकनीक के इस्तेमाल से गोल का निर्णय अपने हक में प्राप्त करने वाला पहला देश हो गया जब लम्बे इंतजार के बाद इस तकनीक का प्रयोग इस विश्व कप में हुआ और 15 जून को फ्रांस और हाण्डुरास (Honduras) के बीच हुए मैच में उसके पक्ष में गोल का निर्णय दिया गया। इस मैच को फ्रांस ने आसानी से 3-0 के अंतर से जीता)
……………………………………………
6) वर्ष 2014 का यूएस ओपन गोल्फ (US Open Golf) खिताब 15 जून 2014 को किसने जीता? – कनाडा के मार्टिन केमार- Martin Kaymer (इस खिताबी जीत के साथ केमार इस खिताब को जीतने वाले पहले यूरोपीय काण्टिनेण्टल मूल के खिलाड़ी हो गए हैं। इसके अलावा उन्होंने वे तीसरे ऐसे खिलाड़ी हैं जिन्होंने इस खिताब को जीतते समय शुरू से अंत तक अपनी बढ़त बनाई रखी। ऐसा करने वाले दो अन्य खिलाड़ी हैं – टाइगर वुड्स और रॉय मैक-इलरॉय)




No comments:
Post a Comment