Pankaj Current Affairs Contains All types Of Comptition Related News And Information. For IAS, PCS, BANK, SSC, RAILWAYS exam plz visit Blog Contains Current Affairs, Reasoning, Maths, Gk, English.

Breaking

Wednesday, June 25, 2014

18 June 2014 Current Affairs

1) दिल्ली सरकार ने 17 जून 2014 को घोषणा की कि राष्ट्रीय राजधानी देश का पहला ‘केरोसीन-मुक्त शहर’ नगर बन गया है। दिल्ली में सब्सिडी-युक्त केरोसीन तेल की बिक्री को समाप्त करने के लिए यहाँ की सरकार ने कौन सा कार्यक्रम चलाया था – “दिल्ली : एक केरोसीन-मुक्त शहर योजना, 2012″ – ‘Delhi: A Kerosene-Free City Scheme, 2012’’ (उल्लेखनीय है कि इस महात्वाकांक्षी योजना को देश की तीन पेट्रोलियम विपणन कम्पनियों तथा केन्द्रीय पेट्रोलियम व प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने मिल कर शुरू किया था। इसके लिए दिल्ली की राज्य सरकार ने 62 करोड़ रुपए का खर्चा वहन किया था। अब माना जा रहा है कि दिल्ली को केरोसीन-मुक्त किए जाने से प्रतिवर्ष 200 लगभग करोड़ की बचत होगी)
………………………………………………
2) मुम्बई में 17 जून 2014 को शुरू हुए सम्मेलन – ‘The Banking and Economics Conclave 2014′, जिसका उद्घाटन भारतीय रिज़र्व बैंक के गवर्नर रघुराम राजन ने किया, का आयोजन कौन सा वाणिज्यिक बैंक कर रहा है?- भारतीय स्टेट बैंक – SBI (उल्लेखनीय है कि यह सम्मेलन राष्ट्रीय स्तर का बैंकिंग सम्मेलन है और पहली बार इतने बड़े स्तर के ऐसे सम्मेलन का आयोजन किसी बैंक द्वारा कराया जा रहा है। यह सम्मेलन भारतीय बैंक संघ (IBA) द्वारा प्रति आयोजित किए जाने वाले “बैंकॉन” (‘Bancon’) की तर्ज पर है)
………………………………………………
3) पार्थसारथि शोम के नेतृत्व वाले कर प्रशासन सुधार आयोग (Tax Administration Reform Commission – TARC) ने 16 जून 2014 को प्रस्तुत अपनी पहली रिपोर्ट में 1992 के कर सुधार समिति की उस सिफारिश का समर्थन किया है जिसमें वित्त मंत्रालय में राजस्व सचिव (Revenue Secretary) के पद को समाप्त करने का सुझाव दिया गया था। 1992 की उस ऐतिहासिक कर सुधार समिति (Tax Reforms Committee) का नेतृत्व किसने किया था जिसे भारत में कर-सुधार के क्षेत्र में मील का पत्थर माना जाता है – राजा जे. चलैया (राजा जे. चलैया को भारत में कर ढांचे में प्रारंभिक सुधार लाने का श्रेय दिया जाता है। चलैया ने केन्द्र सरकार द्वारा गठित कर सुधार समिति का 1991 से 1993 तक नेतृत्व किया था। उन्हें प्राय: भारत में “कर सुधार का पितामह” – ‘The Father of Tax Reforms’ भी कहा जाता है)
………………………………………………
4) लैटिन अमेरिकी देश कोलम्बिया (Colombia) के हाल-फिलहाल के सबसे कड़े राष्ट्रपति चुनावों में किसे एक बार फिर देश का राष्ट्रपति चुना गया है? – जुआन मैन्युअल सैण्टॉस – Juan Manuel Santos (इन चुनावों में सैण्टॉस ने दक्षिणपंथी झुकाव वाले अपने प्रतिद्वन्दी ऑस्कर ईवान ज़ुलुआगा (Oscar Ivan Zuluaga) को कड़े मुकाबले में पराजित किया। ज़ुलुआगा का समर्थन दो बार देश के राष्ट्रपति रह चुके अलवारो उरीब (Alvaro Uribe) ने किया था। जुआन मैन्युअल सैण्टॉस की इस जीत को उनकी शांति पहल के उस 18-माह पुराने प्रयास का समर्थन माना जा रहा है जिसके तहत उन्होंने पश्चिमी गोलार्द्ध के सबसे पुराने संघर्ष को समाप्त करने के लिए शांति वार्ता शुरू की थी)
………………………………………………
5) 2014 के FIFA विश्व कप की पहली हैट्रिक किस खिलाड़ी के नाम रही? – जर्मनी के थॉमस म्यूलर – Thomas Mueller (थॉमस म्यूलर ने सल्वाडोर (Salvador) में ग्रुप जी के एक लीग मुकाबले में अपने प्रतिद्वन्दी पुर्तगाल के खिलाफ तीन गोल किए। इस मुकाबले में जर्मनी ने अपने विश्व कप अभियान की शानदार शुरूआत करते हुए मजबूत मानी जा रही पुर्तगाल की टीम पर 4-0 की शानदार जीत दर्ज की)
………………………………………………
6) सुप्रसिद्ध IT कम्पनी TCS ने 3 लाख कर्मचारियों के साथ टैक्नोलॉजी क्षेत्र की श्रेणी में विश्व की तीसरी सबसे बड़ी नियोक्ता (employer) कम्पनी बनने का गौरव हासिल किया है। इस श्रेणी में सर्वाधिक लोगों को रोजगार देकर पहले पायदान पर कौन सी कम्पनी विद्यमान है? – IBM (रोजगार सम्बन्धी आंकड़ों का विश्लेषण करने वाली कम्पनियों द्वारा जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार 2013 के अंत तक IBM में कुल 4,31,212 कर्मचारी कार्यरत थे। वहीं HP (Hewlett-Packard) 3,17,500 कर्मचारियों के साथ दूसरे स्थान पर थी। TCS अब 3,00,464 कर्मचारियों को रोजगार देकर इस सूची में तीसरे स्थान पर पहुँच गई है। TCS की रफ्तार को देखकर यह माना जा रहा है कि इसी साल में वह HP को पीछे छोड़ देगी तथा IBM से अपनी दूरी को भी काफी कम कर देगी)

No comments:

Post a Comment

Adbox