Pankaj Current Affairs Contains All types Of Comptition Related News And Information. For IAS, PCS, BANK, SSC, RAILWAYS exam plz visit Blog Contains Current Affairs, Reasoning, Maths, Gk, English.

Breaking

Wednesday, July 2, 2014

20 june 2014 Current Affairs

1) भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) ने 17 जून 2014 को बैंकों को एक अहम दिशानिर्देश देते हुए कहा कि वर्ष 2014-15 से वे विभिन्न क्षेत्रों को प्रदान किए गए ऋणों का वर्गवार ब्यौरा (sector-wise disclosure) दें ताकि विभिन्न क्षेत्रों की वित्तीय आवश्यकताओं का अधिक कार्यकुशल तरीके से प्रबन्धन किया जा सके। RBI ने यह निर्देश किस समिति की सिफारिशों को अमल में लाते हुए दिया है? -डॉ. नचिकेत मोर समिति (उल्लेखनीय है कि लघु व्यवसायों और निम्न आयवर्ग के परिवारों के लिए व्यापक वित्तीय सेवाओं (Committee on Comprehensive Financial Services for Small Businesses and Low Income Households) पर डॉ. नचिकेत मोर (Dr. Nachiket Mor) के नेतृत्व में गठित समिति ने अपनी सिफारिशों में उल्लेख किया था कि अर्थव्यवस्था के विभिन्न क्षेत्रों पर अधिक पैनी नज़र रखने के लिए ऋण के वर्गवार ब्यौरे की बैंकों को व्यवस्था करनी चाहिए)
………………………………………….
2) वर्ष 2014 के संयुक्त राष्ट्र विश्व खाद्य पुरस्कार (UN World Food Prize) के लिए किसका चुनाव किया गया है? – डॉ. संजय राजाराम (डॉ. संजय राजाराम भारतीय मूल के वरिष्ठ वनस्पति वैज्ञानिक हैं जो अब मैक्सिको के नागरिक हैं। उन्होंने मैक्सिको स्थित इंटरनेशनल सेण्टर फॉर वीट एण्ड मेज़ (CIMMYT) में अधिक पैदावार करने में सक्षम गेहूँ की तमाम प्रजातियों के विकास में अपना जीवन लगा दिया है। उल्लेखनीय है कि संयुक्त राष्ट्र विश्व खाद्य पुरस्कार को खाद्य और कृषि के क्षेत्र के विश्व के सबसे प्रतिष्ठित पुरस्कार के रूप में माना जाता है। ये पुरस्कार डॉ. संजय राजाराम को 16 अक्टूबर 2014 को संयुक्त राष्ट्र के विश्व खाद्य दिवस (U.N. World Food Day) के अवसर पर प्रदान किया जायेगा तथा इसके तहत उन्हें ढाई लाख डॉलर का नकद पुरस्कार भी प्रदान किया जायेगा। पहला विश्व खाद्य पुरस्कार भारत के सुप्रसिद्ध कृषि वैज्ञानिक डॉ. एम. एस. स्वामीनाथन को 1987 में प्रदान किया गया था)
………………………………………….
3) 18 जून 2014 को किसका चुनाव अंतर्राष्ट्रीय पुलिस एजेंसी इंटरपोल (Interpol) के अगले महानिदेशक (Secretary General) के तौर पर किया गया? – जर्मनी के जुर्गेन स्टॉक – Juergen Stock (अब जुर्गेन स्टॉक की प्रत्याशिता को नवम्बर 2014 के दौरान मोनेको (Monaco) में होने वाली इंटरपोल की सर्वोच्च गवर्निंग बॉडी बैठक में स्वीकृति के लिए भेजा जायेगा। यदि इसे स्वीकृति प्रदान कर दी जाती है तो जुर्गेन स्टॉक 2015 में तीन कार्यकाल तक इस पद पर तैनात रहने वाले रोनॉल्ड के. नोबेल (Ronald K. Noble) के इस पद से हटने के बाद एजेंसी के नए महानिदेशक बनेंगे। उल्लेखनीय है कि भारतीय जाँच एजेंसी CBI के निदेशक रंजीत सिन्हा भी इस पद की दौड़ में थे तथा 16 जून को उनका साक्षात्कार हुआ था। वे इस पद के लिए अंतिम 6 प्रत्याशियों में पहुँचने वाले पहले भारतीय भी बन गए हैं)
………………………………………….
4) 19 जून 2014 को किसने भारतीय नौसेना की दक्षिणी कमान के प्रमुख के तौर पर जिम्मेदारी संभाली? – वाइस एडमिरल सुरिन्दर पाल सिंह चीमा (उन्होंने कोच्चि स्थित INS गरुड़ पर एक रस्मी परेड में यह जिम्मेदारी ग्रहण की)
………………………………………….
5) किसने सम्राट जुआन कार्लोस (King Juan Carlos) के 39-वर्ष लम्बे कार्यकाल को समाप्त करते हुए 19 जून 2014 को स्पेन के नए सम्राट का पद ग्रहण किया? – राजकुमार फेलिप – Prince Felipe (स्पेन के सम्राट का पद संभालते ही राजकुमार फेलिप का नाम सम्राट फेलिप षष्टम (King Felipe VI) हो गया। उन्होंने स्पेन की संसद में एक कार्यक्रम में अपने पिता सम्राट जुआन कार्लोस से रस्मी तलवार लेने के बाद सम्राट की शपथ ली। उल्लेखनीय है कि 2 जून 2014 को सम्राट कार्लोस ने अपना पद अपने पुत्र के लिए छोड़ने की घोषणा एकाएक कर दी थी)
………………………………………….
6) दिग्गज ई-कॉमर्स रिटेल कम्पनी अमेज़न (Amazon) ने हाल ही में घोषणा की है कि वह स्मार्टफोन बाजार में कदम रखेगा। इसके लिए कम्पनी किस नाम से अपना पहला स्मार्टफोन लांच करने जा रही है जिसे 25 जुलाई 2014 को अमेरिका के बाजार में उतारा जायेगा? – फायर – Fire (हालांकि स्मार्टफोन बाज़ार में अमेज़न का प्रवेश बहुत देर में हो रहा है तथा इस वर्ग के वैश्विक बाज़ार में सैमसंग और एप्पल की मिलाकर बाज़ार हिस्सेदारी लगभग 46% है। फायर नामक यह स्मार्टफोन अमेजन 200 डॉलर (32 GB) और 300 डॉलर (64 GB) में बेचेगा)
………………………………………….
7) एक चौंकाने वाले परिणाम में गत चैम्पियन स्पेन को चिली ने 18 जून 2014 को रियो के प्रसिद्ध माराकाना स्टेडियम में खेले गए लीग मैच में 2-0 से हराकर 2014 के FIFA विश्व कप से बाहर कर दिया। इस हार के साथ स्पेन विश्व की ……..टीम बन गई है जो पिछला विश्व कप जीतने के बाद अगले विश्व कप में पहले दौर से ही विदा हो गई – चौथी (उल्लेखनीय है कि इससे पहले ब्राज़ील (1966 में), फ्रांस (2002 में) और इटली (2010) में गत चैम्पियन होते हुए भी पहले ही दौर से विश्व कप से बाहर होने की त्रासदी झेल चुकी है)

No comments:

Post a Comment

Adbox